गोंडा में हादसा : सिलेंडर से हुए विस्फोट में एक परिवार के 8 लोगो की गई जान ,  फोरेंसिक टीम मामले की जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार सिंह 

से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक खाना बनाते समय हुये विस्फोट में 2 घर जमींदोज हुये हैं जिसके मलवे के नीचे परिवार के 15 लोग दब गये जिनको रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में 14 लोगों को निकाला गया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 7 लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं मलवे के नीचे 1 बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 3 बच्चों के शवों को निकाला गया है वहीं विस्फोट में घायल 7 लोगों को एम्बूलेंस से अस्पताल भेजा गया है | बताया यह भी जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है | 

गोंडा में हादसा : सिलेंडर से हुए विस्फोट में एक परिवार के 8 लोगो की गई जान ,  फोरेंसिक टीम मामले की जाँच में जुटी 

घटना स्थल पर पहुंचे आलाधिकारी 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव के ठठेरी पुरवा मजरे में नुरूल हसन के घर में अचानक विस्फोट हुआ और बगल में फकीरे का घर भी जमीदोज हो गया। कुल मिलाकर 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए|  वहीं आनन फानन में मौके पर आईजी देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया जिसमें 8 लोगो के शवों को निकाला गया है। एसपी और उप जिलाधिकारी के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन विस्फोट का जो स्तर है उससे कुछ भी अंदाजा लगाना मुश्किल है। वही पुलिस अधीक्षक  संतोष मिश्रा से बात की गई तो उनोहने बताया की डायल 112 पर सूचना मिली की खाना बनाते समय विस्फोट हुआ है और घर गिरा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू कर रही है। 7 लोगो के मौत की पुष्टि और 7 लोगों का इलाज चल रहा है वहीं फोरेंसिक टीम जाँच कर रही है।

जिलाधिकारी ने घटना में 8 लोगो की मौत की पुष्टि 

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने घटनास्थल  जायजा लेकर मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का  भरोसा दिलाया है | उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को  मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है | घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई है | घटना सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते हुई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment