
पंकज शर्मा
अलीगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा कोविड-19 के की द्वितीय लहर के प्रकोप के मद्देनजर महामारी के संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद में जागरूकता बढाने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है।एसएसपी श्री नैथानी ने कोविड-19 के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु मास्क की अनिवार्यता करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों/चौकी के पी0ए0 सिस्टम से हिदायत देते हुए कहा है कि मास्क न पहनने वालो के विरूद्ध थाना स्तर पर अधिक से अधिक चालान/प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।करें, कोई भी व्यक्ति सड़क और सार्वजनिक स्थानों बिना मास्क के बाहर न दिखाई दे ।अस्पतालों में तीमारदारो की अधिक संख्या होने व कानून व्यवस्था प्रभावित होने की सम्भावना के चलते एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण को अपने-अपने क्षेत्र में पडने वाले सरकारी,प्राइवेट अस्पतालो में डियूटीरत चिकित्सकों की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश देने के साथ जे0एन0एम0 मेडीकल कॉलेज , पं0 दीन दयालअस्पताल,मलखान सिंह जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढायी गयी।
Author: cradmin
Post Views: 43




