इटावा- ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सौरभ दुबे

उत्तर प्रदेश के इटावा की बसरेहर ब्लॉक से 56 वोट से विजयी दिलीप यादव बबलू ने शपथ ग्रहण समारोह के उद्बोधन में कहा की बीडीसी सदस्यों की तरफ से मुझे वोटों का आशीर्वाद मिला है इसलिए अगर कोई भी बीडीसी, सदस्य जिला पंचायत सदस्य ब्लाक में किसी काम के लिए जाता है तो उसको मेरे ही रूप में देखा जाए और उसके कार्य को प्राथमिकता देकर गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण किया जाए। ताखा ब्लाक से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी प्रीति यादव को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त था समाजवादी पार्टी व अन्य पार्टियों द्वारा ताखा ब्लॉक में अपना कोई भी प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख से संबंधित नहीं उतारा गया। ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव ने पत्रकारों से वार्ता में बताया ताखा ब्लाक की सभी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निपटाई जाएंगी, जो कार्य ब्लॉक स्तर पर अभी भी अधूरे पड़े हुए हैं उनको भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णता पालन किया गया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment