
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी सावन मास और मुहर्रम के त्योहार को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सीओ सुनील कुमार राय और थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने त्यौहार को शांति और सौहार्द से मनाने की सभी से अपील की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की खूब भीड़ जुटी।
बैठक में क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राय और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने मोहर्रम और सावन मास के उपलक्ष्य में झुलस नही निकलेगा। न ही मोहर्रम के तख्त को इमाम वाड़ा से वहार निकालकर घुमाया जायेगा। इसके अलावा आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। लोगो की शिकायत पर थाना प्रभारी ने दरोगा दुष्यन्त गोस्वामी को क़स्बा के लोधीनगर चौराहे और सीकोवली गली चौराहे पर सवारी के चक्कर मे आपाधापी करने वाले टैम्पो चालको की भीड को नियंत्रित करने के आदेश दिए। कोरोना महामारी की तीसरी लहर का ध्यान रखते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करने की भी अपील की।इससे पहले बैठक में मौजूद जिलापंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह,ममता गंगवार, चैयरमैन कृष्णपाल मौर्य, व्यापर मण्डल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अजय सक्सेना,चकरवीर सिंह चौहान,शरबत उल्ला खान,राजीव गुप्ता ,एम इष्टयाक खान,कफील अहमद,गंगासहाय राजपूत आदि ने लोगो से शांति और सौहार्द वनाये रखने की अपील की। इसके अलावा बैठक में प्रधान,वीडीसी,सभासद,और गणमान्य ल करीब पांच सौ लोगो की भीड़ जुटी। गायत्री परिजन ने सीओ और थाना प्रभारी को सुलेख पट सौपा।संचालन शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने किया।




