अजमेर :सलमान मियां ने दरगाह ख़्वाजा गरीब नवाज़ पर दी हाज़िरी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । अजमेर ,दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने अजमेर शरीफ़ में दरगाह ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ की बारगाह में हाज़िरी दी और जमात रज़ा की अजमेर शरीफ़ ब्रांच का किया दौरा।

जमात रज़ा-ए-मुस्तफा कौर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर मेंहदी हसन ने बताया सलमान मियां के साथ तीन दिन के दौरे पर अजमेर शरीफ़ आए है।

शनिवार को दरगाह गरीब नवाज़ के सज्जादानशीन सय्यद सुल्तान-उल-हसन चिश्ती ने दरगाह ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में जियारत कराई और मुल्क और मिल्लत की तरक्की व कोरोना की तीसरी लहर के खात्मे के लिए दुआ की। फिर अजमेर शरीफ़ में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ब्रांच का दौरा किया। अज़मेर शरीफ़ ब्रांच के सदर गुलाम नबी शैख ने अपने पदाधिकारीयो के साथ सलमान मियां का जोरदार इस्तकबाल किया। सलमान मियां ने कहा ज्यादा से ज्यादा लोगो को ब्रांच से जोड़े और मसलक-ए-आला हजरत के पैगाम को आम करें।

इस मौके पर शमीम अल्वी, सुभान हसन, मोहम्मद ताबिश, दन्नी अंसारी, तस्लीम रज़ा, मोहम्मद महमूद खान, युनूस भाई आदि मौजूद रहें ।।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment