हाजी शकील कुरेशी ने कोविड अस्पताल की मदद को बढ़ाया अपना हाथ , अस्पताल को दिया ट्रेंड स्टाफ 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

हाजी शकील कुरेशी ने कोविड अस्पताल की मदद को बढ़ाया अपना हाथ , अस्पताल को दिया ट्रेंड स्टाफ 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उद्योगपति शकील कुरेशी ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओ को और बेहतर देने के लिए दो डॉक्टर सहित 10 नर्सिंग स्टाफ दिया है | माना जा रहा है कि शकील कुरेशी की यह पहल स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी मददगार साबित होगी  | मरिया फाउंडेशन से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 300 बेड कोविड हॉस्पिटल में 12 वालंटियर अपनी सेवाएं दे रहे है | सेवा देने वालो में दो डॉक्टर ,10 ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ  है | गौरतलब है  अखिलेश सरकार ने बरेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर देने के लिए करोड़ो रूपए खर्च करके यह अस्पताल बनबाया था | लेकिन अब यह अस्पताल बरेली मंडल में कोविड अस्पताल के रूप में जाना जा रहा है |

हाजी शकील कुरेशी ने कोविड अस्पताल की मदद को बढ़ाया अपना हाथ , अस्पताल को दिया ट्रेंड स्टाफ 

यहां भी योगी सरकार ने करोड़ो खर्च करके कोरोना  संक्रमितों को विशेष इलाज देने की व्यवस्था की है | हालाँकि कोविड अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है जिसके चलते अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हो पाती है | गुरुवार को मारिया फाउंडेशन ने वालंटियरों ने कोविड अस्पताल में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है | वालंटियरों में दो महिला स्टाफ भी है | वही मारिया ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए अस्पताल के साफ़ सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल ली है | अब मरिया फाउंडेशन डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ का पूरा खर्चा उठाएगा | मरिया फाउंडेशन के संस्थापक हाजी शकील कुरेशी ने मीडिया को बताया है कि 300 बेड हॉस्पिटल में डॉक्टर और  स्टाफ कमी थी | हमारे 2 डॉक्टर 10 नर्सिंग वालंटियर की टीम ने जिम्मेदारी संभाल ली है | जल्द अन्य मेडिकल स्टाफ को भी भेजा जायेगा | वालंटियर को पीपीई किट के साथ सुरक्षा के सभी संसाधन दिए गए है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment