हरदोई विकलांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने एहसानुल हक अंसारी, कांग्रेस कार्यालय में ग्रहण किया पद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

हरदोई। दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एहसानुल हक अंसारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विकलांग प्रकोष्ठ का हरदोई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हरदोई पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

एहसानुल हक अंसारी के हरदोई प्रथम आगमन पर मल्लावां में वरिष्ठ कार्यकर्ता मुस्ताक अंसारी ने स्वागत किया। इसके बाद माधोगंज में जिलाध्यक्ष पप्पू राठौर की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। गुरुगुज्जा मोड़ पर राष्ट्रीय दिव्यांग युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद की टीम ने स्वागत करते हुए राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच की स्मारिका भेंट की।

हरदोई के सिनेमा चौराहा पर प्रदेश सचिव भूपेंद्र पाल और कार्यकर्ता श्याम सुंदर ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, प्रदेश महासचिव सुभाष पाल और जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय की अगुवाई में एहसानुल हक अंसारी ने विकलांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

इस दौरान उन्होंने अपने साथ आए दिव्यांग साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज