सबसे पहले जाने : व्रत की पूर्णिमा को भगवान विष्णु की किस-किस राशि वालों पर रहेगी कृपा- पढ़े अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


दैनिक राशिफल ,23 जुलाई दिन शुक्रवार

पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित)

बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- चंद्रमा भाग्य भाव में है, भाग्य की प्रबलता से लाभ अर्जित होने की संभावना बनती है, नक्षत्र बल से आज मित्रों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए भी समय उपयुक्त है. उम्र में अपने से बड़े व्यक्ति को प्रणाम करने का अच्छा लाभ प्राप्त होगा.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है, व्यापारिक दौड़ भाग लगी रहेगी व्यापार में आशा के अनुकूल लाभ नहीं, सरकारी कामकाज में उलझन और आपके द्वारा किए गए कार्यों से पिता को परेशानी होगी. घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझना होगा. मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा सूर्यास्त के बाद का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता. भाग्य में कमी महसूस होगी. अत्यधिक परिश्रम करने से कुछ धन प्राप्ति संभव है, छोटे भाई बहन व नौकरों का सहयोग मिलेगा.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता ,धन की कमी बनी रहेगी और दवा इत्यादि पर भी धन खर्च होगा. धन के अभाव से तनाव की उत्पत्ति होगी. कर्ज लेने का मन कर सकता है. जमा धन पूंजी शौक मौज में खर्च हो जाएगी. शराब इत्यादि से दूर रहें.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- दिन का अधिकांश समय मित्रों व्यतीत होगा. सूर्यास्त के बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नहीं कहा जा सकता. आपकी राशि का स्वामी सूर्य है जो अभी खर्च भाव में चल रहा है, इसलिए प्रत्येक कार्य उलझ कर ही बनेंगे. फिर भी मन आज शौक मौज की ओर जाएगा.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा, किसी कारणवश हल्का तनाव भी होगा,. सूर्यास्त के बाद का समय अच्छा है शाम का समय संतान/ मित्रों संग व्यतीत होगा. शरीर में धातुओं की कमी हो सकती है. खानपान ठीक रखें.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी और परिश्रम का लाभ भी मिलेगा. मित्रों का सहयोग भी रहेगा. शाम का समय बरेली कार्यों को करने में बीतेगा. मकान या वाहन संबंधी कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जो जातक नित्य देवी जी की आराधना करते हैं उन्हें आज लाभ होगा.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा है, वाणी का प्रभाव बना रहेगा, अधिकांश समय घर के शुभ कार्यों को करने में व्यतीत होगा. सूर्यास्त के बाद परिश्रम की अधिकता रहेगी. सरकारी कार्य आसानी से बनेंगे व्यापारिक गतिविधियों को व्यवस्थित कर सकते हैं. कला वर्ग/ फैशन/ गीत संगीत/ सुगंध धूप बत्ती से संबंधित कार्य करने वाले आज नवीन अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं. अर्थात व्यापार में वृद्धि.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ भी देगा सूर्यास्त के बाद कुछ धन लाभ की सूचना प्राप्त हो सकती है धर्म कर्म से लाभ होगा. मांगने पर कुटुंब खानदान का सहयोग भी मिलेगा. शाम के समय वाणी का अच्छा प्रभाव रहेगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- धन का अभाव बना रहेगा जेब लगभग खाली सी रहेगी. प्रयास करने पर दूर क्षेत्र से थोड़ा सा लाभ हो सकता है. सूर्यास्त के बाद का समय लगभग ठीक सा है परंतु शरीर में दर्द बना रहेगा जो श्वास के पुराने रोगी हैं उन्हें सूर्यास्त के बाद श्वास संबंधी कष्ट भी होगा. यात्रा में कष्ट.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- बुद्धि विवेक के प्रयोग से आज लाभ अर्जित कर सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सूर्यास्त के बाद का समय अच्छा नहीं है, खर्चे की अधिकता और किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, रात्रि में सर्दी के रोग भी हो सकते हैं. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- सरकारी कामकाज निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा है, व्यापारिक दौड़ भाग बनी रहेगी, शाम के समय में कुछ लाभ के योग भी बनते हैं. जो जातक कपड़ा फैशन के कार्य, लोहा सीमेंट कारोबारी हैं वह भी लाभ में रहेंगे. शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें शरीर में धातुओं की कमी ना होने दें. खानपान अच्छा रखें. आज शुगर घटना से कमजोरी लग सकती है.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment