सबसे पहले जाने अपना राशिफल : भगवान भोलेनाथ की किस राशि के जातकों पर होगी विशेष कृपा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल
सोमवार-02- अगस्त-सन2021 ईसवी.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. सार्वजनिक क्षेत्र से धन की प्राप्ति हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें. गायन क्षेत्र से जुड़े जातक अपने गले पर विशेष ध्यान दें गले के रोग बढ़ सकते हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- दिन मिलाजुला रहेगा छोटे भाई बहन इत्यादि का सहयोग प्राप्त होगा तनाव बना रहेगा सिर में पीड़ा होगी. अदृश्य बाधाओं से आज कष्ट हो सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता जमा धनपूंजी खर्च /नष्ट हो सकती है. धन प्राप्ति के लिए बहुत भागदौड़ करना पड़ सकती है कर्ज वृद्धि हो सकती है. व्यर्थ के झंझट से बचें.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. अचानक लाभ की भी संभावनाएं बनती हैं कमीशन के कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे. क्रोध बढ़ेगा ,बुखार आ सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न होगी कार्य देर से बनेंगे, अधिकारी वर्ग का व्यवहार मन को संतुष्ट करने वाला नहीं रहेगा. आश्वासन मिलेगा परंतु कार्य में बहुत देर होगी. अनचाही यात्रा हो सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- पूजा पाठ में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बनती है प्रत्येक कार्य उलझकर देरी से बनेंगे. बहुत प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ मिल सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता सरकारी कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होगी. अधिकारी वर्ग व्यर्थ में दौड़ा सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – युवा वर्ग मन को नियंत्रण में रखें, कुसंग से बचें. विवाहित जातकों को जीवन साथी के साथ कलह होने पर शांत रहना चाहिए. जन मिलाजुला बीतेगा. मूत्र रोगों से कष्ट. सूर्य आराधना से कारोबार वृद्धि.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- कर्ज से मन को पीड़ा मिल सकती है, छिपे हुए रोग और छिपे हुए शत्रु से बचाव करें. भाग्य में कमी रहेगी. पूजा पाठ में कमी. पुण्य फल घटेगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- संतान अथवा किसी मित्र के व्यवहार कारण मन परेशान हो सकता है. धूर्त किस्म के मित्रों से दूर ही रहे. धर्म कर्म से लाभ होगा. पुराने धातुओं /कबाड़ का व्यापार करने वाले जातक लाभ में रहेंगे. जीवन साथी से झगड़ा ना करें. मौन रहें.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले जातक प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे, परंतु अधिकारियों में उनकी नकारात्मक छवि बन सकती है बचें. जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जिन जातकों का ब्लड प्रेशर लो हो जाता है उन्हें अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए. घर में कलेश होने पर शांत रहें. पेट में पीड़ा संभव है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा धर्म कर्म में वृद्धि होगी संतान के हित चिंतन में समय लगेगा.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment