शिवपाल यादव ने सीएम को पत्र लिखकर सैफई कोविड चिकित्सालय को दुरस्त करने की मांग 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

इटावा- प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सैफ़ई में कोविड चिकित्सा केंद्र में मरीज़ों के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही, उदासीनता, चिकित्सा केंद्र में व्याप्त भर्ष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है | शिवपाल यादव ने अपने पत्र में सैफ़ई पी जी आई में ऑक्सीजन की कमी , रेमडिसिविर इंजेक्शन की कमी, चिकित्सा केंद्र में पर्याप्त मात्रा में मास्क, सेनिटाइजर, पी पी ई किट का न होने के चलते पी जी आई में कर्मचारियों एवं डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है | वही प्रशासनिक नियोजन के आभाव में साफ सफाई की स्थिति  खराब होने का भी हवाला दिया गया है जिसके चलते तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मरीज़ों की देखभाल में लापरवाही बरत रहे है| शिवपाल सिंह  यादव ने मुख्यमंत्री  योगी से इस मामले में संज्ञान लेकर जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर सैफ़ई प्रबंधन की उदासीनता को दूर करने की मांग की है| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज