शाहजहांपुर में रिश्ते हुए शर्मसार , रिश्ते के चाचा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर। देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को रोकने के लिए कठोर कानून बनाये गए है | लेकिन इसके वाबजूद महिला अपराध लगातार हो रहे है | ताजा मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है | जहां एक मासूम को उसके  पिता के सगे चचेरे भाई ने  दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने  आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है | पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है | जानकारी के मुताबिक तिलहर थाना क्षेत्र के रहने वाला एक शख्स शनिवार को काम पर गया था। उसकी बच्ची घर के अंदर खेल रही थी। खेल के दौरान पांच साल की बच्ची पड़ोस रहने वाले पिता के सगे चचेरे भाई के घर चली गई थी। इस दौरान जुनेश भी घर पर  अकेला था। जुनेश बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो  गया |  बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते  हुए जुनेश  के घर पहुंच गये। परिजनों ने  देखा तो बच्ची बदहवास हालत में मिली ।

शाहजहांपुर में रिश्ते हुए शर्मसार , रिश्ते के चाचा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार 

मासूम की माँ ने घटना की सूचना बच्ची के पिता को  दी । मासूम के पिता ने अपनी बच्ची की हालत को देखा तो उसने कहा कि वह जुनेश के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करेगा | इस दौरान रिश्तेदारों द्वारा बच्ची के पिता पर कार्रवाही नहीं करने का दवाब बनाया गया पर मासूम का पिता नहीं माना | देररात  पुलिस को तहरीर दी गई । पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी  जुनेश के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्जकर  आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया  पिता से तहरीर मिलने के बाद आरोपी जुनेश को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का  रात ही मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज