यह कैसी मोहब्बत , प्रेमिका की कसम देने के चलते प्रेमी बना हत्यारा, अंतिम क्षणों में प्रेमी ने प्रेमिका की जान बचाने की थी कोशिश

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की कसम देने के चलते जान ले ली। दरसल प्रेमिका ने प्रेमी से कहा था वास्तव में वह उसे सच्चा प्यार करता है तो या तो वह उसे जान से मार देगा या फिर खुद को मार देगा । पुलिस के मुताबिक युवती और युवक में एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने लड़की का रिश्ता कही और तय कर दिया । इस बात से नाराज होकर युवक ने युवती को खेत पर बुलाया और युवती के हाथ पैर तोड़ने के साथ गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई को जहा बरौर थाना क्षेत्र के फरजाबाद गांव के पास शौच को गयी युवती का शव पड़ा मिला था।जिसकी जांच हुई तो इस हत्या के पीछे का पर्दा उठा और पता चला की यह प्रेम प्रसंग के चलते हत्या गयी है। हत्या करने के बाद प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया था । युवक और युवती के बीच 1 साल से प्रेम संबंध थे। युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गयी थी ।इसी बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को फोन करके गांव के बाहर खेतों में मिलने के बहाने बुलाया। जब प्रेमिका खेतों पर पहुचीं तो पहले से ही हत्या का मन बनाये बैठे प्रेमी ने प्रेमिका की मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी प्रेमी पंकज उर्फ धर्मेंद्र ने बताया कि उसका युवती से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवती के परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी जिसके बाद उसे रात में खेतो में बुलाकर पहले उसका मुंह दबाया फिर हाथ पैर तोड़कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने युवती को बुलाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। सही समय पर घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज