शाहजहांपुर : बच्चों के विवाद में दबंगो ने एक बुजुर्ग की हत्या , एक घायल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर | रोजा थाना क्षेत्र के सुतनेरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दबंगों ने घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जहां एक और वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद में दबंगों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक  सुतनेरा  में जहां दबंग हारून मतीन समेत दर्जनों लोगों ने फिरासत के घर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में जहां फिरासत की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर रफीक भी  घायल हो गया |  घायल रफीक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद में दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment