शाहजहांपुर पुलिस ने 3 तस्करों के पास 50 लाख कीमत की अफीम की बरामद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  संजीव कुमार बाजपेयी

अमन मैथिल 

यूपी के शाहजहाँपुर में पुलिस ने 3 अफीम तस्करो को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने तस्करों  के  कब्जे से  500 ग्राम अफीम, 79300 रुपये नकद व दो मोटर साइकिल बरामद की है | जलालाबाद की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर  बरेली फर्रूखाबाद रोड स्थित राजभोग होटल के पास से  अभियुक्त धनपाल ,पुष्पेन्द्र उर्फ बबलू ,सतीश को गिरफ्तार किया, साथ ही उनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम, 79300 रूपये नगद तथा 02 मोटरसाईकिल बरामद की|  पुलिस की पूछताछ में तस्करों  ने बताया कि वह आस-पास के अफीम की खेती करने वाले किसानो से सस्ते दामो पर अफीम खरीदकर ग्राहक तालाश कर अधिक मूल्य पर बेच देते थे । जिससे उनको काफी मुनाफा होता है  । उन्होंने यह भी बताया आज अफीम बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे थे कि अचानक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  फिलहाल पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया गया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  संजीव कुमार बाजपेयी बताया कि जलालाबाद पुलिस सूचना मिली थी कि तीन लोग जिनके पास अफीम है वह बेचने की फिराक में है | पुलिस ने घेराबंदी करके तीनो को गिरफ्तार कर लिया है | उनके पास से दो मोटर साईकिल ,500 ग्राम अफीम के साथ 79300 रूपए भी बरामद हुए है | पकड़ी गई अफीम की अन्तराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख के आसपास है | आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि  वह आस-पास के अफीम की खेती करने वाले किसानो से सस्ते दामो पर अफीम खरीदकर ग्राहक तलाश कर अधिक मूल्य पर बेच देते थे । जिससे उनको काफी मुनाफा होता है  ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज