
कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के बड़े खुलासे के बाद शाहजहांपुर में भी धर्म परिवर्तन का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था । यहां की रहने वाली युवती ने महज दुबई एयरपोर्ट पर मोटी सैलरी नौकरी हासिल करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और हिंदू से मुस्लिम बन गई। रेनू से आशा बनी मुस्लिम युवती का कहना है कि उसने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करवाया है। वही परिवार को उम्मीद है बेटी अपने फैसले पर विचार करेगी | हालाँकि यह मामला शाहजहांपुर के साथ पूरे भारत में चर्चा में बना हुआ है |
करियर बनाने के लिए युवती रेनू से बनी आयशा अल्वी
शाहजहांपुर की थाना तिलहर क्षेत्र की रहने वाली रेनू गंगवार दिल्ली एयरपोर्ट पर एविएशन डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। रेनू को बताया गया कि दुबई एयरपोर्ट पर उसे मोटी सैलरी पर नौकरी मिल सकती है। लेकिन दुबई में मुस्लिम महिलाओं को वरीयता दी जाती है। मोटी सैलरी हासिल करने के लिए रेनू ने दिल्ली में एक मौलवी से मिलकर अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया। रेनू का नाम अब आयशा अल्बी रखा गया है। हालांकि जब रेनू ने मुस्लिम धर्म अपनाया है तो उसके परिवार वालों ने कड़ा विरोध किया ,लेकिन रेनू से आयशा अल्बी बनी युवती का कहना है कि उसने सैलरी में तरक्की हासिल करने के लिए दुबई में नौकरी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया है।
मुस्लिम धर्मगुरु का कहना युवती का धर्मपरिवर्तन निजी फैसला
आलाहजरत दरगाह से संबंध रखने वाले धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन का कहना है कि नौकरी के लिए धर्मपरिवर्तन करना युवती का निजी फैसला है | वह इस पर कमेंट नहीं करना चाहते | लेकिन इस्लाम किसी से जोर जबर्दस्ती , डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ है |




