शाहजहांपुर का जल्लाद पति :  बेटा नहीं होने से नाराज  पति ने पत्नी पर खौलता पानी डाला , पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा 

एक ओर जहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर परिवार अभी भी बेटी के जन्म होने पर बेटियों को सहन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा ही मामला शाहजहांपुर मे आया है जहां तीन बेटियां के  जन्म होने से परेशान पति ने ना केवल पत्नी को जमकर पीटा बल्कि उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डालकर जला दिया। गर्म पानी से झुलसी हुई पत्नी का इलाज उसका पिता अपने घर पर करा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की है।


तीन बेटियां होने पर पति बन गया जान का दुश्मन

पीड़िता  संजू  ने बताया कि उसने पिछले 9 सालों में तीन बेटियों को जन्म क्या दिया कि उसकी जान की आफत बन गई। बेटों के जन्म ना देने पर पत्नी संजू को पति सत्यपाल घर से भगाने के लिए लगातार परेशान कर रहा था। हैरानी तो तब हो गई जब तीसरी बेटी के जन्म के बाद वह लगातार पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करने लगा। जब इसमें भी बात नहीं बनी तो उसने उस पर जानलेवा हमला बोलते हुए उस पर खौलता हुआ पानी डालकर जला दिया जिससे वह गंभीर हालत में झुलस गई।

शाहजहांपुर का जल्लाद पति :  बेटा नहीं होने से नाराज  पति ने पत्नी पर खौलता पानी डाला , पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी 

घटना को अंजाम देकर पति हुआ फरार

घटना  थाना तिलहर के बहादुरगंज मोहल्ले की  है। घटना को अंजाम देने के बाद पति अपनी पत्नी और बेटियों को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद पिता अपनी बेटी की ससुराल पहुंचा जहां झुलसी हुई बेटी को  डॉक्टर से इलाज कराकर और अपने घर ले आए जहां उसका इलाज कराने के साथ-साथ बेटी और उसके बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि  उसकी बेटी को तीन बेटियां होने के चलते उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है | उसके पति ने उसकी बेटी को अपने घर से भगाने के मकसद से उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया और दहेज़ लाने को कहा | 

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संगीन धारो में लिखा मुकदमा

 
एसपी ग्रामीण संजीव बाजपेई ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन बेटियों के होने से नाराज पति  
ने उसके पति ने उस पर खौलता पानी डाल दिया तथा दहेज़ के लिए 50 हजार रूपए की मांग करने लगा | इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया गया है , मामले की जाँच की जा रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज