
शाहजहांपुर । थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के पास हाईटेंशन बिजली लाइन पर एक युवक चढ़ गया। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल बिजली विभाग को फोन कर बिजली की लाइन का सटडाउन कराया। मौके पर काफी भीड़ लग गयी । सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मचारी व दमकल की गाडी भी मौके पर पहुँची गई । हाईटेंशन लाईन पर चढ़े युवक को सीढी़ लगाकर बडी मुशकिल से नीचे उतारा गया। सही उपकरण ना होने की वजह से प्रशासन भी हताश नजर आया। आनन-फानन में अग्निशमन और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सीढी के माध्यम से ऊपर चढ़कर युवक को पकड़कर जबरिया नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लिया और थाने पहुंची। हालांकि युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।
Author: cradmin
Post Views: 34




