शराबी पति ने मामूली कहासुनी में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली कील , महिला अस्पताल में भर्ती 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी करतूत कर डाली जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती | नशे में पति ने पहले मामूली कहासुनी में पत्नी को पीटा फिर पत्नी के प्राइवेट में कील डाल दी | घटना की जानकरी पत्नी ने अपने सुसरालजनों को दी है लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया | जब महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ी और उसने दर्द में रोना शुरू किया तो सुसराल जनों का ध्यान उसकी ओर गया |  इसके बाद पीड़िता को दर्द की दवा दिला दी गई | बाद में पीड़िता ने अपने पास में खड़े पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी |   पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए  पीड़िता का मेडिकल करवाया है।  पुलिस ने बताया कि  महिला की शिकायत पर  मेडिकल करवाया गया  लेकिन महिला ने तहरीर देकर पति द्वारा कील लगाने की बात से इनकार किया है। वही पुलिस मामले ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 151 के तहत  कार्रवाई की  है।-पीड़िता  ने बताया कि  उसका पति वीरपाल ने देररात  उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी थी|  लेकिन सुसरालजनों ने  उसकी बात पर कोई गौर नहीं किया और उसे दवा दिलवा दी,रास्ते में वापस आते वक्त उसने  पुलिस से  शिकायत की । क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया थाना मिलक क्षेत्र में एक महिला के द्वारा शिकायत की गई जिसकी संपूर्ण जांच में यह पाया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसमें महिला के द्वारा शिकायत की गई थी उसका मेडिकल कराया गया, बाद में महिला के द्वारा एक तहरीर दी गई जिसमें दोनों के बीच समझौता होने की बात कही गई है |पूरे  मामले में  यह पाया गया पति पत्नी के बीच का विवाद है जिसमें पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment