
दैनिक राशिफल शनिवार -31-जुलाई-सन2021
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन लगभग मिले-जुले प्रभाव वाला बीतेगा, संतान/ मित्रों का सहयोग मिलेगा. छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है. छिपे हुए रोगों के प्रति सावधान रहना चाहिए. त्वचा रोग वृद्धि.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- मकान/ वाहन को लेकर मन परेशान हो सकता है. तनाव मिल सकता है खर्चे की अधिकता रहेगी कर्ज वृद्धि संभव है, जीवन साथी से भी आज बहस हो सकती है.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – लाभ प्राप्ति के लिए भी प्रयास किया जा रहा है तो उसकी संभावना बनती है, छुपे हुए रोगों /शत्रु के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है. आज परिश्रम करिए लाभ हो सकता है.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- यदि आप मेडिकल क्षेत्र से संबंधित हैं तो आज व्यापारिक गतिविधियों में तीव्रता आएगी और धन लाभ भी संभव है. किसी मित्र के कारण भी मन परेशान हो सकता है. प्राचीन गूढ़ विज्ञान में रुचि जागृत होगी.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- भाग्य की प्रबलता से कई कार्य बनेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. घरेलू और सार्वजनिक विवादों में ना पड़े. अन्यथा मन परेशान रहेगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है लाभ होते होते रह जाएगा ,खर्चे की अधिकता रहेगी ,परिश्रम के बाद भी लाभ में संदेह है. तनाव मिल सकता है छोटी यात्रा भी संभव है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा जीवन साथी के पुण्य प्रताप से आज लाभ अर्जित हो सकता है ,व्यापार में लाभ रहेगा अचानक धन लाभ की भी संभावनाएं बनती हैं. पुरानी धातुओं का काम करने वाले आज रात में रहेंगे.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – रोग के प्रति सावधान रहना आवश्यक है पूजा पाठ में आगमन कम लगेगा शरीर में दर्द बना रह सकता है, छिपे हुए रोग बढ़ सकते हैं. साधना करने वाले साधकों को आज विशेष लाभ हो सकता है, उन्हें देव दर्शन से आगे दिशा निर्देश प्राप्त हो सकते हैं.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- मित्रों के सहयोग से कई कार्य बनेंगे धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी धार्मिक यात्रा हो सकती है धर्म में धन खर्च होगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा अचानक कुछ लाभ भी संभव है धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति होगी. सरकारी कामकाज में देरी होगी. पुरानी चीजों का काम करने वाले व्यापारी/ कबाड़ का काम करने वाले लाभ में रहेंगे.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे प्राप्त धन का कुछ हिस्सा कर्ज को चुकाने में और दवा इत्यादि में लगेगा. धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी धार्मिक क्रियाकलापों का लाभ भी मिलेगा. भाग्य साथ देगा.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




