विश्व पर्यावरण दिवस: जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरुरी  : धर्मपाल सिंह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए वृक्षारोपण होते रहना जरुरी  : धर्मपाल सिंह
बरेली | यूपी सरकार मंत्री एवं आंवला विधानसभा सीट से विधायक धर्मपाल सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया | इस दौरान मंत्री धर्मपाल ने खुद अपने हाथों से वृक्षारोपण करके लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया |  मंत्री धर्मपाल ने मीडिया से बातचीत में लोगों  से जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए वृक्षारोपण करने की अपील की।

 


मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार सुबह  बरेली के सील चौराहे पर पहुंचे और   वृक्षारोपण किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा की आज पूरे दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की आज तीन चीजें जल, जंगल और जमीन खतरे में है। इन्हे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी लोगो की है। उन्होंने कहा की हम सभी पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगा रहे है। उन्होंने कहा वृक्षों के लगाने से इन तीनों चीजों का संरक्षण होगा। जमीन में ग्राउंड वाटर नही है।

 

पानी को बचाने का काम वृक्ष ही करते है। इसलिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है। वृक्षों  और जल के बिना जीवन शून्य है। वृक्ष, जल और जीवन का बहुत संयोग है। तो उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में ये तीनों चीजें खतरे में है। मैं आज पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से ये अपील करना चाहूंगा की जल का सदुपयोग करे।वही उन्होंने कहा की आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन है। इसके लिए मैं उन्हे बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन्म से योगी है और प्रधानमंत्री कर्म से योगी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज