कछला गंगा स्नान कर लौट रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , घायल जिला अस्पताल रेफर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली- मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन साइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

रविवार की सुबह नगर के मौहल्ला निवासी दुलार सिंह (45) पुत्र पुनीतम कछला गंगा स्नान करने साइकिल द्वारा गये थे । गंगा स्नान कर जब वह साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे तभी बरेली- मथुरा मार्ग पर अल्लीपुर मढ़ैया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल सवार को सडक पर तड़पते देख राहगीरों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस 108 को दी । सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल साइकिल सवार को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर सर्वेश कुमार ने घायल दुलार सिंह का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज