रामगंगा क्षेत्र में मिला सेना का मोर्टार बम, सेना की बम निरोधक टीम ने किया निष्क्रिय, खबर से मचा हड़कंप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामगंगा रेलवे ट्रैक के पास खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से सेना का एक मोर्टार बम बरामद हुआ। यह घटना मंगलवार देर रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। मजदूर जब मिट्टी डालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें लोहे की कोई भारी वस्तु महसूस हुई। करीब से देखने पर वह एक मोर्टार बम निकला, जिसे देख सभी मजदूर मौके से भाग खड़े हुए।

सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते कार्रवाई हो गई, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

 

पुलिस और सेना की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह बम काफी पुराना प्रतीत होता है और संभवत: यह  सेना का हो  सकता है। दरअसल, इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक पुराना बम बरामद हो चुका है, जिससे संदेह और गहरा गया है कि यह इलाका कभी सैन्य गतिविधियों से जुड़ा रहा हो सकता है।

सीओ अजय कुमार ने बताया कि, रामगंगा क्षेत्र से एक मोर्टार बम बरामद हुआ है जिसे सेना की टीम ने डिस्पोज कर दिया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment