
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एसपी क्राइम के पद पर तैनात राहुल कुमार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया | एसपी राहुल कुमार के बारे में बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के दौरान वह संक्रमित हो गए थे तबसे वह घर में होम क्वारंटीन थे | बुद्धवार सुबह व्यायाम करते समय राहुल कुमार जमीन पर गिर पड़े | उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया | जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया | मामले की जानकारी होते ही जिले के कई आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए | एसपी राहुल कुमार अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है |
साइबर क्राइम एक्सपर्ट थे राहुल कुमार
एसपी राहुल के बारे में कहा जाता है कि राहुल साइबर क्राइम के मामलों को पकड़ने में महारत रखते थे | जब से उन्होंने एटा में चार्ज लिया था तबसे कई बड़े मामलों का खुलासा हुआ था | वह पुलिस महकमे में अपनी साफ छवि के लिए जाने जाते थे | कुछ दिन पहले एसपी राहुल कुमार ने विकलांग ढाबे वाले द्वारा पुलिस कर्मियों से खाने के रुपये मांगने पर पुलिस द्वारा फर्जी केस लगाकर 10 लोगो को जेल भेजने के मामले में भी पुलिस कर्मियों और एसओ देहात के खिलाफ कार्यवाही की थी |
एटा पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर:
एसपी राहुल की कोरोना के चलते निधन की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई | कई पुलिसकर्मियों की उनकी मौत की खबर सुनते ही आँखे नम हो गई |
Author: cradmin
Post Views: 33




