
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक किराना व्यापारी को मोमोज खाने का शौक उस समय महंगा पड़ गया जब व्यापारी को 250 रुपये के मोमोज के बदले में 70 हजार रुपये की चपत लगी। दरसल मामला यह है कि इज्जतनगर के रहने वाले ने व्यापारी आशीष कुमार आर्य ने भूख लगने के चलते 250 रु के मोमोज ऑनलाइन मंगाए थे , लेकिन मोमोज खराब निकले। व्यापारी ने मोमोज पर खर्च किये 250 रु वापस लेने के प्रयास में व्यापारी के खाते से 70 हजार रु की ठगी हो गयी । व्यापारी के खाते से यह रकम दो बार में निकाली गई।व्यापारी मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी ने मोमोज के लिए किया था आर्डर
इज्जत नगर के संजय नगर में रहने वाले किराना व्यापारी आशीष कुमार आर्य ने मोमोज के लिए 250 का ऑनलाइन आर्डर किया । जब आशीष के घर पर मोमोज का ऑर्डर पहुंचा तो आशीष देखा मोमोज की क्वालिटी अच्छी नहीं थी, आशीष ने ऑनलाइन साइट से मंगाए मोमोज की ऑनलाइन शिकायत कर रुपये वापस करने की मांग की ।
व्यापारी ने सर्विस देने वाली कंपनी से किया था संपर्क
किराना व्यापारी आशीष ने बताया कि जब उसके घर मोमोस का आर्डर पहुंचा तो उसने खोलकर देखा तो वह खराब थे खराब क्वालिटी होने के चलते उसने ऑनलाइन मोमोज भेजने वाली कंपनी को शिकायत कर अपने 250 रुपये वापस कराने की मांग की ।खराब मोमोज की शिकायत करने के काफी देर तक सर्विस देने वाली कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। व्यापारी ने ऑनलाइन खाना भेजने वाली कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर उस पर कॉल की , पहले तो कॉल कट गई और उसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को खाना भेजने वाली कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर उसकी मदद करने की बात कही ।
व्यापारी को बातों में उलझाकर उड़ाए 70 हजार
आशीष कुमार ने कॉल करने वाले को कस्टमर केयर अधिकारी समझकर उससे अपने मोमोज के ढाई सौ वापस कराने की मांग की , कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात कर रहा साइबर ठग ने किराना व्यापारी आशीष कुमार को अपनी बातों में फंसा कर उनके साथ 70 हजार की ठगी कर डाली । जब आशीष के अकॉउंट से रुपये कटे तो वह समझ गए की उसके साथ ऑनलाइन ठगी हो चुकी है।
पुलिस ने ठगी के संबंध में किया मामला दर्ज
किराना व्यापारी आशीष कुमार आर्य ने इज्जत नगर थाने में साइबर ठग के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम सुशील कुमार ने कहा कि संजय नगर के रहने वाले अशोक कुमार ने ऑनलाइन ठगी के संबंध में एक तहरीर दी है। इस संबंध में अशोक की शिकायत पर ठगी के संबंध में मामला दर्जकर लिया गया , पुलिस मामले की जांच कर रही है।




