मुफ्ती ए आजम चैरिटेबल हॉस्पिटल का मौलना तौकीर रज़ा ने किया उद्घाटन , मुफ्त मिलेगी दवा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने एक मकसद से बरेली में मुफ्ती ए आजम चैरिटेबल हॉस्पिटल की शुरुआत हुई है | बुद्धवार को अस्पताल का  उद्घाटन आईएमसी अध्यक्ष व आलाहजरत परिवार से ताल्लुक रखने वाले मौलाना तौकीर रज़ा ने किया | उद्घाटन से पूर्व सरकार मुफ्ती ए हिन्द आजम हिन्द के कुल शरीफ की फातिहा व सलातो सलाम के बाद हॉस्पिटल का आज रिबन काटकर उद्घाटन किया गया | जिसमे फ्री इलाज किया जायेगा व फ्री दवाएं दी जाएंगी| आई एम सी के राष्ट्रीय महासचिव/ प्रवक्ता डॉ नफीस खान ने बताया जिसमें आज उद्घाटन के समय  डॉक्टर अम्मार अहमद खान,  डॉक्टर फहद कुरैशी, डॉक्टर फहद बिन कासिम, डॉ फहद खान, डॉक्टर जावेद खान अहमद अजीज़ खा, डॉ मियासुर रहमान, डॉक्टर साजिद कुरेशी, डॉ कासिम कुरेशी, डॉ रईस आदि विशेषज्ञ डॉक्टर्स मौजूद रहे |माना जा रहा अस्पताल के खुलने से गरीब तबके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज