
आकाश
बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गांव- गांव डेरा डालकर रहने वाले एक परिवार में बुधवार बीती रात पति पत्नी में जमकर विवाद हुआ उसके बाद पति ने गुस्से में आकर पेड़ से लटक कर की आत्महत्या । जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम अभयपुर केशोपुर में गांव – गांव रहकर भीख मांगने वाले लोगों ने बुधवार को प्राइमरी स्कूल के पीछे खाली पड़े मैदान में अपने डेरे डाले थे ।ग्राम प्रधान मैशर खां ने बताया कि कल यह लोग लगभग बीते दिन 3:00 बजे गांव में आए थे और उसके बाद गांव में घर-घर जाकर इन्होंने भीख भी मांगी थी। इस व्यक्ति की मृत्यु के बाद बाकी सभी डेरे वाले पुलिस के आने से पहले अपने ढेरों को बांधकर भाग गए। मृतक की पत्नी शबनम ने अपने पति की पहचान जुबैर पुत्र महमूद ग्राम – अमरोदा थाना – भोगनीपुर जिला कानपुर देहात बतायी है।
पति शराब के लिए रुपये नहीं मिलने से था नाराज
मृतक की पत्नी ने बताया मेरा पति शराब खरीदने के लिए पीने को पैसे मांग रहा था जो मैंने नहीं दिए इसी बात को लेकर दोनों लोगो में झगड़ा हो रहा था। पत्नी ने बताया रात भर तो मैं पति को देखती रही कहीं यह चला ना जाए लेकिन वह सुबह होते ही मेरी आंखों में नींद आ गई तभी मेरा पति मेरा दुपट्टा लेकर पड़ोस के खेत में गया और पॉपुलर के पेड़ में बांधकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।
पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
गांव के लोगों ने बताया कि जब वह लोग अपने खेतों पर काम करने के लिए सुबह में ही जा रहे थे उन्होंने देखा की पॉपुलर के पेड़ पर एक व्यक्ति दुपट्टे से लटका हुआ है । उन्होंने पास जाकर जब देखा तो यह व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। गांव वालों ने सूचना प्रधान मैशर खां और पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके सव को उतार कर मौका ए वारदात का मुआयना किया। मृतक के दो लड़कियां व दो लड़के हैं। भिक्षा मांग कर अपने परिवार को रहन सहन करने वाला परिवार छोटी सी परिवारिक लड़ाई के कारण परिवार की खुशियां उड़ गई। नन्हे मुन्ने बच्चों के सर से पिता का साया चला गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।




