महाराष्ट्र में ठगी करने वाले बंटी और बबली बरेली से गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से महाराष्ट्र में करोडो की ठगी करने वाले भाई बहन को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया | दोनों भाई बहनों पर आरोप है कि दोनों ने एक कंपनी बनाकर महाराष्ट्र में करोड़ो की ठगी की है | पुलिस के मुताबिक बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को महाराष्ट्र पुलिस ने सूचना दी कि महाराष्ट्र में कंपनी बनाकर करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले बरेली जिले में है और उनका मूलनिवास भी बरेली का है | एसएसपी बरेली ने भोजीपुरा पुलिस को पूरा मामला बताते हुए खुलासे के लिए कहा था | महाराष्ट्र पुलिस और बरेली पुलिस ने संयुक्तरूप से प्रयास करते हुए ठगी के मुख्य आरोपी को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पडरी खालसा से गिरफ्तार कर लिया और उसकी बहन को भी बरेली के अन्य क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया | भोजीपुरा थाना प्रभारी के अनुसार अनिल गंगवार पुत्र छेदालाल निवासी पडरा खालसा थाना भोजीपुरा , प्रीती गंगवार पति जितेंद्र कुमार निवासी बसंत बिहार थाना इज्जतनगर ने महाराष्ट्र में फर्जी कंपनी का संचालन कर डाटा कंपनी का बहाना बनाकर एक कंपनी से 1 करोड़ 27 लाख 52 की धोखाघड़ी की थी इस सम्बन्ध में महाराष्ट्र के थाना मेहकर जिला बुलडाणा में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था , तब से दोनों फरार थे | पुलिस ने आरोपियों के पास से डेबिट कार्ड 6 ,क्रेडिट कार्ड -1 ,पैनकार्ड 4 ,आधार कार्ड 1 ,2500 रूपए बरामद किये है | मामले के संबंध में महाराष्ट्र से पुलिस से और भी जानकारी ली जा रही है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment