भगवान चित्र गुप्त धाम मन्दिर पर प्रकटोत्सव कार्यक्रम मनाया गया,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी। टोल प्लाजा स्थिति चित्र गुप्त धाम मंदिर पर रविवार को प्रकटोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उसके बाद भगवान चित्र गुप्त जी का अभिषेक पूजन और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक डॉ शिव कुमार ने मुख्य अतिथि का का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अजय सक्सेना ,चक्रवीर सिंह चौहान, दीपक गोयल, राहुल युध्वंशी संदीप गुप्ता,राजेश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज