ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने जितेन्द्र गंगवार, लगातार दूसरी बार की जीत हासिल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। विकास भवन में रविवार को उत्तरप्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जितेन्द्र गंगवार ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। उनको 40 मत पड़े जबकि दूसरे स्थान पर रहे छत्रपाल गंगवार को मात्र 17 मत मिले है। नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार और दूसरे स्थान पर रहे छत्रपाल गंगवार विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी में ग्राम पंचायत अधिकारी है।जितेंद्र गंगवार की जीत से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।उनके सभी समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत करके मिठाई बांटकर और आतिशबाजी छोड़कर खुशी जताई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज