बरेली : शादी के 20 दिन बाद सफाईकर्मी की करंट लगने से हुई मौत ,परिजनों ने जमकर काटा हंगामा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद 
@newsvoxindia reporter 

बरेली | बहेड़ी में नाले की सफाई कर रहे कमर्चारी की करंट लगने से मौत हो गई | घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे | मौके पर पहुंची पुलिस  मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया | जानकारी के मुताबिक  बहेड़ी नगर के मोहम्मदपुर में नाले की सफाई कर रहे एक ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे 24 वर्षीय सफाई कर्मी सोनू की नाले के पास  लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मौत हो गयी | हादसे के बाद आनन-फानन में उसे पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया बाद में सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |  गौरतलब है कि  सोनू की महज़ बीस रोज़ पहले बहेड़ी के शेरनगर निवासी नैना से शादी हुई थी|  अचानक सफाईकर्मी सोनू की   हुई मौत से म्रतक के परिवार में कोहराम मच गया | वहीं आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया|  परिजनों के आक्रोश को देखते हुए सीएचसी पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया|  प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया मौके पर विधायक छत्रपाल सिंह चेयरमैन पति नसीम अहमद पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अहमद हसन पहुंचे |  परिजनों द्वारा म्रतक की पत्नी को नगर पालिका में नौकरी दिलाये जाने की मांग पर नौकरी दिलवाने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज