कैसा रहेगा जून का महीना, क्या कहते हैं सितारे , जानिए  ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश पांडेय से 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मेष राशि —

-व्यापार/नौकरी-व्यापारियों को इस माह थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता हैं क्योंकि आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ संकेत नही दे रहा है। इस माह आपको अपने व्यापार में घाटा हो सकता हैं व आपके शत्रु भी इसका लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में अपने चारो ओर ध्यान रखे व चौकन्ना रहे।
सरकारी अधिकारी भी अपने काम से खुश नही होंगे व उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। इसलिये धैर्य से काम ले व कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनों से बड़ों का परामर्श अवश्य ले।

-शिक्षा व करियर-स्कूली छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहने की संभावना हैं व उन्हें कम मेहनत में ही सफलता मिलने के संकेत हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को इस माह थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा मनचाहे परिणाम नही मिलेंगे।जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस माह नए अवसर मिल सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। इस दौरान स्वयं को सजग रखे व किसी की बातों में जल्दी न आए।

-प्रेम जीवन-विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता हैं। इस दौरान आप दोनों के बीच भावनात्मक संबंध और ज्यादा मजबूत होगा जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग पहले से रिलेशन में हैं उनके लिए यह माह सामान्य रहेगा तथा वे अपने भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे।
जो विवाह की प्रतीक्षा में हैं उनको अपने सच्चे जीवनसाथी के लिए और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता हैं। ऐसे में कोई जल्दबाजी न करे व स्वयं में सुधार करे।
———— – ——-

वृषभ राशि-

-पारिवारिक जीवन- यह माह आपके परिवार में कुछ मतभेद लेकर आ सकता हैं। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं जिससे पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रहेगा। आप इस समय धैर्य से काम ले, सभी को उचित आदर-सम्मान दे।
आपके भाई-बहन किसी बात को लेकर चिंता में रह सकते हैं व उन्हें कोई समस्या अंदर ही अंदर परेशान करेगी। ऐसे समय में उनका पूरा साथ दे व उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयत्न करे।

-व्यापार व नौकरी- आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। व्यापारियों को इस माह कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना हैं। किसी की नज़र न लगे इसलिये अपने लाभ इत्यादि की बात को सार्वजानिक कहने से बचे। साथ ही मंगलवार के दिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करे।
सरकारी जॉब कर रहे लोगों को इस माह यात्रा करनी पड़ सकती हैं। उनके एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करने के योग हैं, इसलिये पूरी सावधानी बरते। प्राइवेट जॉब वाले इस माह थोड़ी चिंता में रहेंगे व उन्हें अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताता रहेगा। ऐसे में अपने काम पर पूरा ध्यान दे व मन को शांत रखे।

– शिक्षा व करियर-उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र इस माह अच्छे परिणाम लेकर आएंगे जिसमे मुख्यतया पत्रकारिता, मैनेजमेंट व डिजिटल मार्केटिंग वालो को लाभ मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिये ऐसे मौकों को हाथ से न जाने दे क्योंकि भविष्य में यह आपके काम आ सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने सहपाठियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे उनका मार्गदर्शन होगा। आपके जीवन में जो अनुभव की कमी हैं वह इस माह पूरी हो सकती हैं।

– प्रेम जीवन-विवाहित लोगों को इस माह अपने साथी से कुछ आशा रहेगी जिसके पूरी न होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगेगी। ऐसे में स्वयं के भाग्य को कोसने की बजाये उन पर विश्वास बनाये रखे क्योंकि धीरे-धीरे सब सामान्य हो जायेगा। जो लोग रिलेशन में हैं उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा लेकिन किसी अनहोनी की आशंका मन में रहेगी।
—————- ——-

मिथुन राशि –

– पारिवारिक जीवन-इस माह परिवार में कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित हो सकता हैं जिस कारण घर के सभी लोग उसी में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपके पिता का स्वास्थ्य खराब रहने की आशंका हैं, इसलिये उनका पूरा ध्यान रखे। कार्यक्रम में ज्यादा लोगों को बुलाने से बचे क्योंकि यह आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता हैं।
माह के अंत तक घर में किसी सदस्य के विवाह का योग भी बन सकता हैं जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आपका भाई या बहन बाहर नौकरी करता हैं तो उनका प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है।

-व्यापार व नौकरी- आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। इस दौरान आप परिश्रम तो बहुत करेंगे लेकिन मनचाहे परिणाम नही मिलेंगे। कई ऐसे व्यापारिक समझौते हो सकते हैं जिनमे घाटा होने की संभावना हैं। इसलिये अपने चारो ओर ध्यान रखे। हालाँकि घर में किसी और सदस्य को लाभ मिल सकता हैं जिससे इस घाटे की भरपाई हो जाएगी।
सरकारी अधिकारियों के लिए यह माह ज्यादा काम लेकर आएगा किंतु इस समय आप अपना आपा खोने की बजाये धैर्य व संयम से काम लेंगे तो उचित रहेगा। प्राइवेट जॉब में मीडिया में काम कर रहे लोगों को इस माह थोड़ा संभल कर कार्य करना होगा तो वही कंटेंट मार्केटिंग व सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग के लोग लाभ में रहेंगे।

– शिक्षा व करियर- स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का समय इस माह पढ़ाई में कम व आलस में ज्यादा बीतेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में से मुख्यतया बी.टेक, बीसीए, ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट के छात्र लाभ में रहेंगे व उन्हें कई नए अवसर मिल सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता हैं जिससे उनके अनुभव में वृद्धि होगी। इसलिये किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दे व उसमे पूरा मन लगाकर कार्य करे।

– प्रेम जीवन- जिनका विवाह हो चुका हैं उन्हें अपने साथी की ओर से कोई खुशखबरी या उपहार मिल सकता हैं जिससे दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा। रिलेशन में रह रहे लोगों का भी इस माह अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो सकती हैं।
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए इस माह कई अच्छे अवसर आ सकते है, लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वे हाथ से निकल भी सकते हैं, इसलिये पहले से ही सजग रहे।

– स्वास्थ्य जीवन -मानसिक रूप से आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे लेकिन शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। चूँकि बाहर गर्मी का मौसम हैं, इसलिये लू भी लग सकती हैं। ऐसे में ठंडी चीज़ों का सेवन करें व उचित समय पर भोजन करने की आदत डालेंगे तो बेहतर रहेगा।घर से बाहर निकलते समय पानी लेकर निकले अन्यथा डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में बेचैनी रह सकती है लेकिन वह ज्यादा दिनों तक नही रहेगी।
————————–
कर्क राशि

– पारिवारिक जीवन-यह माह आपके परिवार में ढेरों खुशियाँ लेकर आएगा व सभी के बीच आपसी स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं। इस बात का ध्यान रखे कि समय से पहले घर की कोई भी खुशी इत्यादि को बाहर कहने से बचे अन्यथा गलत होने की भी आशंका हैं।
आपका अपने मित्रों के साथ संबंध भी मजबूत होगा व उनसे आपको कई क्षेत्रों में सहायता मिलेगी जो भविष्य में आपके काम आएगी।

-व्यापार /नौकरी-व्यापारियों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका हैं लेकिन कुल मिलाकर आप लाभ में ही रहेंगे। इस माह आपके खर्चें भी बहुत कम होंगे जिस कारण बचत ज्यादा होगी। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा।
सरकारी अधिकारी इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे व काम करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करे। इस माह सहकर्मी आपके काम से खुश होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए भी यह माह लाभदायक रहेगा व उन्हें अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा।

-शिक्षा व करियर- जो लोग अभी स्कूल में हैं उनके लिए इस माह पढ़ाई का बोझ कम होगा तथा वे अपना समय खेलकूद में ज्यादा लगायेंगे। इस दौरान घर के बाहर खेलने जाने से बचे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों से उनके अध्यापक प्रसन्न होंगे व परीक्षा में भी उनके अच्छे अंक आ सकते हैं।

-स्वास्थ्य जीवन -स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह आपको सिर दर्द की समस्या रहेगी जिससे मन में बेचैनी बनी रहेगी। आपको गर्मी भी लग सकती हैं इसलिये ठंडी तार वाली चीज़ों का सेवन करे व घड़े का पानी पिए। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे तथा मन में नए-नए विचारो का समावेश होगा।
—– ——— ——–

सिंह राशि
-पारिवारिक जीवन-इस माह आपके परिवार में किसी के विवाह का योग बन रहा हैं। इस दौरान घर में कोई छोटा-मोटा फंक्शन होने की भी संभावना हैं लेकिन किसी भी फंक्शन में ज्यादा लोगों को बुलाने से बचे अन्यथा यह आपके व आपके परिवार के लिए अशुभ होगा।
घर के किसी सदस्य का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना हैं। इसलिये ऐसे समय में अपनों से बड़ों का परामर्श ले व तभी कोई निर्णय ले।

-व्यापार व नौकरी-व्यापारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए नए लाभ के अवसर लेकर आएगा किंतु आपको सजग रहने की आवश्यकता हैं। पिछले कुछ महीनों में आपको जो भी घाटा हुआ हैं वह इस माह लाभ में बदल जायेगा। इस माह यदि आप सही क्षेत्र में पैसों को निवेश कर देंगे तो भविष्य में यह आपके लिए सहायक हो सकता हैं।
सरकारी अधिकारी इस माह अपने शहर से दूर काम पर जा सकते हैं या उनका स्थानांतरण भी हो सकता हैं। ऐसे समय में यात्रा करते समय पूरी सावधानी रखे व सतर्क रहे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को इस माह अपने सहकर्मियों की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा तथा वे अपने कार्य में उन्नति करेंगे।

-शिक्षा व करियर-स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को इस माह अपने अध्यापकों से किसी बात को लेकर डांट सुननी पड़ सकती हैं जिससे उनका मन निराश होगा। ऐसे में पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे व अच्छे से अच्छा परिणाम देने की कोशिश करे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को इस माह ज्यादा काम होगा लेकिन अंत में यह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा जो उनका उचित मार्गदर्शन करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र को बदलने का भी विचार करेंगे जो भविष्य की दृष्टि से आपके लिए लाभदायक हो सकता हैं।

-प्रेम जीवन-जिनका विवाह हो चुका हैं उनका अपने साथी के साथ संबंध और मधुर होगा लेकिन दोनों एक दूसरे को कम समय दे पाएंगे। एक दूसरे से दूर रहने के कारण निराशा तो होगी लेकिन आपसी समझ से रिश्तों में मजबूती और बढ़ेगी। रिलेशन में रह रहे लोगों का इस माह अपने साथी से मोहभंग हो सकता हैं।जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में हैं उन्हें इस माह कोई अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। इसलिये स्वयं को अति-उत्तेजित करने से बचे व उनके साथ सरलता से बात करे।
————————–
कन्या राशि

-पारिवारिक जीवन-इस माह थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता हैं क्योंकि आपको या आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारी हो सकती हैं। इसलिये पहले से ही पूरी सावधानी बरते। घर में भी तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। सभी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।
किसी भी प्रकार के अपशकुन से बचने के लिए प्रतिदिन पोष्टिक आहार का नियमित रूप से सेवन करे जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होगी। सुबह के समय योग करना भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

– व्यापार/नौकरी-व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा व अपने कार्यक्षेत्र में उन्हें सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान अन्य घरवालों का भी भरपूर साथ मिलेगा जो व्यापार को फलने-फूलने में योगदान देगा। माता-पिता का आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा जिस कारण आपके आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा व सीनियर्स के द्वारा उन्हें प्रमोशन मिलने की भी प्रबल संभावना हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों में इस माह उदासी का माहौल रहेगा व ज्यादा काम करने के कारण वे तनाव में रहेंगे।

-शिक्षा व करियर-विद्यार्थियों के लिए यह माह आपाधापी से भरा रहेगा व मनचाहा परिणाम पाने के लिए उन्हें और मेहनत करने की आवश्यकता होगी। ऐसे समय में धैर्य से काम लेना होगा व किसी बात से निराश होने की बजाये स्वयं पर विश्वास बनाये रखना होगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन इस माह पढ़ाई में नही लगेगा तथा वे अपने लिए नए क्षेत्रों को चुनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

– प्रेम जीवन-जिन लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन चल रही हैं तो उसके इस माह समाप्त होने की संभावना हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे से खुलकर बात करें व किसी भी समस्या को मिलकर सुलझाएं। विवाहित लोग अपने पार्टनर के और करीब महसूस करेंगे व इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।

अविवाहित लोगों के लिए इस माह विवाह के अच्छे योग है। इसलिये वे किसी भी अवसर की अनदेखी न करे व उस पर अच्छे से विचार-विमर्श करे।

-स्वास्थ्य जीवन-इस माह आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती हैं जिससे आप बेचैन रहेंगे। जैसे कि दस्त या कब्ज होना, गैस बनना, अपच की समस्या होना इत्यादि। इस दौरान अपने खानपान का विशेष ध्यान रखे व ज्यादा तला-भुना खाने से बचे।
————————-

तुला राशि
– पारिवारिक जीवन-इस माह परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है इसलिये अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे व कटु वचन कहने से बचे। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे व उनकी उचित समय पर भोजन खाने की आदत डाले।
बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करे व बिना कारण उन पर क्रोध करने से बचे अन्यथा वे आपसे दूर हो सकते हैं। कोई समस्या हो तो उसे अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ अवश्य साँझा करे।

-व्यापार/नौकरी-व्यापारियों को इस माह लाभ मिलने की प्रबल संभावना हैं व कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। इस दौरान अपने शत्रुओं का विशेष ध्यान रखे व कुछ गलत समझौता करने से बचे अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता हैं।
सरकारी अधिकारियों के लिए इस माह यात्रा करने के योग हैं व उन्हें काम से किसी और शहर में जाना पड़ सकता हैं। इस दौरान स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की उन्नति संभव हैं व उन्हें अपने बॉस से विशेष प्रोत्साहन मिल सकता हैं।

-शिक्षा व करियर-इस माह छात्रों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। अपने माता-पिता के परामर्श को ध्यान से सुने व उसे अपने जीवन में अपनाएं जो भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में से मैनेजमेंट के छात्रों के लिए यह माह अच्छा जायेगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह भी असफलता हाथ लगेगी व किसी अवसर के ना आने से उनके मन में एक बेचैनी रहेगी। ऐसे समय में धैर्य को बनाये रखे।

– प्रेम जीवन-आपकी अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन होती रहेगी ऐसे में मन खट्टा रह सकता हैं। इस समय अहंकार को अपने मन में न आने दे व उन्हें समझने का प्रयत्न करे। दोनों की समझदारी से यह समस्या आसानी से सुलझ सकती हैं।
अविवाहित लोगों को इस माह शादी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, इसलिये उनका विशेष ध्यान रखे। इन्हीं में से कोई आपका अच्छा जीवनसाथी भी बन सकता हैं।

-स्वास्थ्य जीवन-यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जैसे कि कैंसर, एड्स इत्यादि तो इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। माह के मध्य में अचानक से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिये पहले से ही सजग रहेंगे तो कोई समस्या नही होगी।
———————-

वृश्चिक राशि

– पारिवारिक जीवन-इस माह आपके परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती हैं जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति विश्वास और बढ़ेगा व आप अपनी बातों से सभी को प्रभावित करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि दोनों में से किसी एक के अस्वस्थ होने की आशंका हैं।
भाई-बहन का भरपूर साथ आपको मिलेगा तथा उनके द्वारा आपकी सहायता की जाएगी। यदि आप उनसे किसी बात से नाराज़ भी चल रहे थे तो वह नाराजगी इस माह समाप्त हो जाएगी तथा दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा।

– व्यापार/ नौकरी-व्यापारिक दृष्टि से इस माह आपको लाभ मिलेगा लेकिन उसके साथ-साथ नए शत्रु भी बन सकते हैं जो व्यापार में आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। इसलिये ऐसे समय में ज्यादा सावधान रहें व किसी भी व्यापारिक निर्णय को सार्वजनिक तौर पर कहने से बचे।
सरकारी अधिकारियों को इस माह ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नही हैं व उनके लिए सब पहले के जैसे सामान्य रहेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को अपने ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। इस समय केवल अपने काम पर ध्यान दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

– शिक्षा व करियर- उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की अपने पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं लेकिन ऐसे समय में उनकी बात को ध्यान से सुने क्योंकि भविष्य के लिए यह आपके लिए सहायक होगा। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को इस माह कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कई क्षेत्रों से अवसर प्राप्त होंगे लेकिन अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। इसलिये अपने चारो ओर विशेष ध्यान रखे।

– प्रेम जीवन-यदि आप किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं तो इस माह आपके रिश्ते में किसी तीसरे के द्वारा दरार उत्पन्न करने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में किसी की बातो में जल्दी आने से बचे तथा अपने रिश्ते को जगजाहिर भी ना करे। सिंगल लोगो को किसी का साथ मिलने की प्रबल संभावना है।
यदि आपका विवाह हुए कुछ ही समय हुआ है तो आपको अपने जीवनसाथी से शुभ संकेत मिलेगा। आप दोनों भविष्य की रणनीती को लेकर भी गहन चर्चा करेंगे तथा दोनों के बीच आपसी संबंध पहले की अपेक्षा मजबूत बनेंगे। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को भी खुशखबरी मिलेगी।

-स्वास्थ्य जीवन-इस माह आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है। शनि आपके स्वास्थ्य के ऊपर भारी है। यदि आप सीढ़ियाँ इत्यादि चढ़ते हैं तो सावधानी बरते व भारी सामान उठाते समय भी ध्यान रखे। शनि देव के प्रकोप को कम करने के लिए शनिवार के दिन तिल का दान अवश्य करे।
————————–

धनु राशि –

पारिवारिक जीवन-यह माह आपके परिवार के लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। जहाँ आपकी अपने भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी तो परिवार में किसी सदस्य के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। झगड़ा किसी अपने के साथ ही होगा और बात बड़ी होते देर नही लगेगी।यदि आपने धैर्य से काम नही लिया तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती हैं जो आगे चलकर कोर्ट-कचहरी तक भी जा सकती हैं। इसलिये किसी भी प्रकार के कलेश से दूर रहे व शांत मन से काम करे।

-व्यापार व नौकरी-आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ संकेत नही दे रहा हैं व धन संबंधी घाटा होने की संभावना हैं। इस दौरान आपके शत्रु आपकी हानि कर सकते हैं जिससे व्यापार में घाटा संभव हैं। इसलिये अपने चारो ओर विशेष ध्यान बनाये रखे व सजग रहे।
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इस माह कोई आशंका घेरे रहेगी व उनका मन काम में नही लगेगा। इस माह मन थोड़ा बेचैन रहेगा जिसका परिणाम आपके काम पर पड़ेगा। प्राइवेट लोगों को माह की शुरुआत में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा होगा जिससे वे तनाव में रहेंगे। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।

– शिक्षा /करियर-छात्रों को इस माह और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम उनके अनुसार नही आयेंगे व निराशा हाथ लगेगी। आपको अपनी पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता से डांट भी पड़ सकती है तथा वे आपकी मेहनत से संतुष्ट नही होंगे।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलेगी जो भविष्य में उनके काम आएगी। ऐसे में किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दे।

-प्रेम जीवन -यह माह आपके प्रेम जीवन में कुछ यादगार अनुभव लेकर आएगा। आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत बनेगा। आपको अपने साथी के प्रति कुछ अपेक्षा रहेगी तथा वे इसमें भलीभांति सफल होंगे। इस दौरान स्वयं भी उनके लिए कुछ न कुछ अच्छा करने का प्रयास करे।
जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में हैं उन्हें इस माह शुभ संकेत मिल सकता है। यदि आप पहले से रिलेशन में हैं तो आपकी अपने साथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी।

-स्वास्थ्य जीवन-इस माह आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका आपको लगी रहेगी जिस कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है। इसलिये अपने मन को शांत रखने का प्रयास करे।
———————– –

मकर राशि -पारिवारिक जीवन-यह माह आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद वाला होगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं जिससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी नही रहेगी। ऐसे में किसी भी गलत काम में न पड़े व सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले।घर की बातों को बाहर कहने से बचे क्योंकि इससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हैं तो उसके साथ बैठकर इस समस्या को सुलझाने का प्रयत्न करे।

-व्यापार व नौकरी-यह माह आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं व आपको अपने व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना हैं। ऐसे समय में अपने लाभ को सार्वजानिक करने से बचे क्योंकि आपके शत्रु की नज़र आप पर ही होगी। किसी की बुरी नज़र से अपने व्यापार को बचाने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करे
नौकरी कर रहे लोगों के लिए इस माह आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। उन्हें अपने ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता हैं जिससे घर में सभी को प्रसन्नता होगी। ऐसे समय में ज्यादा उत्तेजित होने से बचे व अपने काम पर ध्यान दे।

– शिक्षा व करियर-छात्रों का इस माह अपनी पढ़ाई पर ध्यान कम लगेगा तथा वे टीवी-कंप्यूटर इत्यादि में खोये रहेंगे। इस कारण माता-पिता आपसे निराश भी रह सकते हैं। आपका अपने पिता से इस बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता हैं तथा वे आपके लिए कोई ठोस निर्णय भी ले सकते है।
उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को इस माह कई नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन अनदेखी के कारण वे उनके हाथ से निकल जायेंगे। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए विषय को खोजेंगे।

– प्रेम जीवन-यदि आपकी अपने साथी के प्रति मन में कोई आशंका हैं तो इस माह उसे दूर करने का प्रयास करे अन्यथा बात बिगड़ सकती हैं। यह माह आपके जीवनसाथी के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाला होगा। इसलिये इस समय का उचित उपयोग करे।
जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में हैं उनके लिए इस माह कई नए अवसर आ सकते हैं लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। इस माह आपका मन किसी आशंका में ही डूबा रहेगा जिस कारण कई मौके आपके साथ से निकल जायेंगे।

– स्वास्थ्य जीवन-इस माह आपको शारीरिक रूप से तो कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना हैं। ऐसे में अपने मन को शांत रखे व कोई भी कार्य करने से पहले अपनों से बड़ों का परामर्श अवश्य ले। सुबह के समय योग व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये।
————————–

कुंभ राशि
– पारिवारिक जीवन-इस माह आपके परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा व सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना हैं जिससे सभी का मन उस ओर लगा रहेगा। इस दौरान अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि उनके अस्वस्थ होने के संकेत हैं।
घर में सभी के साथ मित्रता का भाव बना रहेगा व माता-पिता का आशीर्वाद आप पर रहेगा। यदि आपके माता-पिता आपके साथ नही रहते हैं तो इस माह उनसे भेंट भी संभव है। आपका अपने पुश्तैनी घर जाना भी हो सकता है।

-व्यापार व नौकरी-इस माह आर्थिक रूप से आप और ज्यादा संपन्न होंगे। आपकी कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट संभव हैं जिससे बड़ा व्यापारिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके कई व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं जो भविष्य के लिए सहायक होंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके यात्रा करने संयोग हैं। इसलिये आपको अपने शहर से दूसरे शहर में जाना पड़ सकता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। यदि आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो आपको अपनी जॉब चले जाने की चिंता सताती रहेगी। इस कारण आप नए अवसरों की तलाश में रहेंगे।

– शिक्षा व कैरियर-उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को इस माह कई नए अवसर मिल सकते हैं जिनमें काम करने का अनुभव उन्हें मिलेगा। यह उनके भविष्य में बहुत काम आएगा, इसलिये ऐसे मौकों को हाथ से न जाने दे। स्कूल के छात्रों को इस माह अपने अध्यापकों से प्रशंसा मिलेगी व मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी यह माह शुभ संकेत लेकर आया हैं। इस माह उन्हें एक अच्छा मार्गदर्शक मिल सकता हैं जो भविष्य के लिए उन्हें उचित परामर्श देंगे।

– प्रेम जीवन-यदि आप प्रेम संबंध में है तो माह की शुरुआत में आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और ज्यादा दृढ़ होगा जिससे दोनों के बीच संबंधों में मधुरता आएगी।
अविवाहित लोगों को इस माह किसी का साथ मिल सकता हैं जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। इस माह आपका अपने पुराने साथी से भी मोहभंग हो सकता है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है।

– स्वास्थ्य जीवन-स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा तथा आप पहले से ज्यादा तरोताजा अनुभव करेंगे। माह की शुरुआत में आपके दिमाग में कई तरह के नए-नए विचार आएंगे। आप अपने अंदर एक नयी ऊर्जा को पाएंगे तथा चारो ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा।
—––——————-

मीन राशि
पारिवारिकजीवन-पारिवारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया हैं। इस माह आपको अपने परिवारवालों का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आपकी अपने पिता से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती हैं। ऐसे में उनका उचित सम्मान करे व उनकी बात को ध्यान से सुने।
आपकी माता के स्वास्थ्य का थोड़ा खराब रहने के संकेत हैं, इसलिये उन्हें किसी प्रकार का मानसिक कष्ट देने से बचे। यदि वे पहले से ही बीमार रहती हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहे।

-व्यापार /नौकरी-व्यापारियों का मन इस माह एक जगह नही टिकेगा तथा वे लाभ अर्जित करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी हाथ आजमाएंगे। इसके लिए अपने परिवार में अच्छे से विचार-विमर्श कर ले जिससे सही निर्णय लिया जा सके। व्यापार में आपको कुछ घाटा होने के संकेत है।
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इस माह अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस माह उन्हें अपने काम के लिए प्रशंसा भी मिलेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की भी इस माह उन्नति होगी तथा आप इसके लिए पूरी मेहनत भी करेंगे।

-शिक्षा व करियर -स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हैं अन्यथा मनचाहे परिणाम नही मिलेंगे। ऐसे समय में अपने माता-पिता से अवश्य परामर्श ले। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कई नए अवसर मिलेंगे तथा वे उसमे रुचि भी दिखायेंगे।सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस माह अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार देंगे जिससे उन्हें आगे के लिए रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी। इस दौरान स्वयं में विश्वास अवश्य रखे।

– प्रेम जीवन-यदि आपका अपने प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा हैं तो वह इस माह समाप्त होने की संभावना हैं। आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा व आप दोनों अपने भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।
जिनका विवाह नही हुआ हैं उन्हें इस माह कोई अच्छा साथी मिल सकता हैं लेकिन जल्दबाजी में कुछ भी न करे। किसी भी रिश्ते को समय दे व तभी कोई निर्णय ले।

– स्वास्थ्य जीवन-यह माह स्वास्थ्य की दृष्टि से उथल-पुथल वाला रहेगा। कभी आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे तो अगले ही दिन कोई बीमारी हो सकती है। हालाँकि किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नही होगी लेकिन छोटी-मोटी बीमारियाँ रह सकती है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज