
बरेली | थाना शाही में एक बुजुर्ग महिला को उसके पति ने 60 वर्ष की उम्र में तलाक दे दिया तो वही पड़ोसी थाना क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी में एक महिला ने दूसरा धर्म के युवक के साथ शादी करके अपनी दुनिया बसा ली | लेकिन महिला के फैसले का विरोध अब उसके परिवार वाले करने लगे है | महिला का आरोप है कि जब उसने फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले युवक विक्की से शादी की है। तबसे उसकी माँ और भाई जान के दुश्मन बन गए है। तरह तरह की धमकियाँ फ़ोन से दी जा रही है |महिला का आरोप है उसके पति को उसके मायके वालों से जान का खतरा है | पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पूर्व पति ने उसे दो साल पहले तलाक दे दिया था | पहले पति से उसके पास एक बेटी है | वही उसके पति के पास भी अपनी पहली पत्नी से दो बच्चे है | महिला ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि उसके पिता उसे एक लाख रूपए में चार बच्चों के पिता से शादी कराना चाहते थे | महिला के पति विक्की ने बताया कि उसने महिला से करीब ढाई महीने पहले कोर्ट मैरिज की है | दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग था , लेकिन उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी फोन से दे रहे है | पीड़िता अपने पति के साथ बरेली एसएसपी दफ्तर पहुंची और पति की सुरक्षा की मांग करते हुए एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर गुहार लगाई | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक महिला की शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। महिला ने अपने शिकायती पत्र में अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उनका पिता एक लाख रुपये लेकर चार बच्चों के पिता से शादी करवाना चाहता था पर उसने अपनी मर्जी से अपने यहां के परिचित युवक विक्की सिंह से शादी कर ली है। इस बात से उसके मायके वाले उसके खिलाफ है। उसे अपने पति और सुसरालजनों की चिंता है। महिला ने सुरक्षा की मांग की थी वह उसे उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही मामले की जांच सीओ को दी गई है।




