
बरेली |थाना इज्जतनगर क्षेत्र में दलित युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 6 आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है ,जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के अनुसार इज्जतनगर पुलिस नामजद 6 दुष्कर्मियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के जगह जगह दबिश दे रही है | इसी दौरान 6 आरोपियों ने से एक आरोपी विशाल के बारे में सूचना मिली थी जिसे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है | विशाल के एक पैर में भी गोली लगी है । पुलिस ने विशाल पटेल के कब्जे से 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस व 01 अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया है | वही दूसरे आरोपी अनुज पटेल उम्र 23 वर्ष को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने विशाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया थाना इज्जत नगर के अंतर्गत एक बालिग युवती ने 5 जून को तहरीर दी थी | जिसमें बताया गया था कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी , वहां उसके साथ 6 अन्य अभियुक्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था | युवती ने यह घटनाक्रम 31 मई का बताया था | युवती ने लोक लाज की वजह से अपने घर नहीं बताई थी , बाद में परेशान रहने पर घर वालों ने पूछा तो उसने यह घटना बताई गई थी | पुलिस ने घटना के संबंध में दो आरोपी विशाल पटेल , अनुज पटेल को गिरफ्तार किया है | विशाल पटेल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है | उसके एक पैर में गोली लगी है | अनुज पटेल को भी कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है | अन्य नामजद लोगो की तलाश किया जा रहा है |
सम्बंधित खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये




