बरेली: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी पुलिस  मुठभेड़ में गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |थाना इज्जतनगर क्षेत्र में दलित युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते  हुए  6 आरोपियों में से  एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है ,जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के अनुसार इज्जतनगर पुलिस नामजद 6 दुष्कर्मियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के जगह जगह दबिश दे रही है | इसी दौरान 6 आरोपियों ने से एक आरोपी विशाल के बारे में सूचना मिली थी जिसे पुलिस मुठभेड़ में  गिरफ्तार किया गया है | विशाल के एक  पैर में भी गोली लगी है । पुलिस ने  विशाल पटेल के कब्जे से 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस व 01 अदद तमंचा 315 बोर  बरामद किया है | वही दूसरे आरोपी अनुज पटेल उम्र 23 वर्ष को कॉम्बिंग के  दौरान गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने विशाल को  इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया थाना इज्जत नगर के अंतर्गत एक बालिग युवती ने 5 जून को तहरीर दी थी | जिसमें बताया गया था कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी  , वहां उसके साथ 6 अन्य अभियुक्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था | युवती ने यह घटनाक्रम  31 मई का बताया था | युवती ने लोक लाज की वजह से अपने घर नहीं बताई थी , बाद में परेशान रहने पर घर वालों ने पूछा तो उसने यह घटना बताई  गई थी | पुलिस ने घटना के संबंध में दो आरोपी विशाल पटेल , अनुज पटेल को गिरफ्तार किया है | विशाल पटेल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है | उसके एक पैर में गोली लगी है | अनुज पटेल को भी कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है | अन्य नामजद लोगो की तलाश किया जा रहा है | 

सम्बंधित खबर  पढ़ने के लिए  लिंक पर क्लिक कीजिये 

बरेली : लॉकडाउन में  घर से घूमने निकली युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म ,  पीड़िता ने  थाने में की शिकायत 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज