बहन की गाली देने के चलते दोस्तों ने छत्रपाल को उतारा था मौत के घाट

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उस व्यक्ति ने अपने दोस्तों को शराब के नशे में बहन की गाली दी थी। गाली सुनकर दोस्त अपना आपा खो बैठे और दोस्त के सिर पर डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। बहेड़ी पुलिस ने शनिवार को छत्रपाल की हत्या का खुलासा कर दिया। छत्रपाल की हत्या 31 मई को पिंदारी अशोक में दो दोस्तों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामले का खुलासा हो गया। बहेड़ी प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल ने बताया कि 5 मार्च को मुकदमा से सम्बन्धित नामित अभियुक्तगण रानू उर्फ रनवीर पुत्र नन्हेलाल, नरपत पुत्र थानसिंह नि0गण ग्राम पिन्दारी अशोक थाना बहेडी जिला बरेली को रेलवे फाटक के पास ढकिया रोड से समय करीब 08.25 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो ने पूछताछ पर बताया की छत्रपाल उर्फ नन्दू ने हम लोगो के साथ बैठकर शराब पी नशा होने पर किसी बात पर छत्रपाल उर्फ नन्दू गाली गलौच करने लगा जिस पर रानू उर्फ रनवीर व नरपत ने गुस्से मे आकर डन्डे से सिर पर प्रहार कर दिया और छत्रपाल उर्फ नन्दू को उठाकर ईख के खेत में डाल दिया बाद में छत्रपाल का शव खेत मे मिला था। घटना के बाद दोनों अभियुक्त फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा उसके बाद जेल भेजा जाएगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज