बरेली : मिस्र से दीनी तालीम हासिल कर वतन वापसी पर मौलाना कमाल मुस्तफा अजहरी का इस्तक़बाल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पम्मी वारसी की कलम से

बरेली हज सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को आवास विकास कालोनी स्थित कैम्प कार्यालय पर इस्तक़बालिया प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।प्रोग्राम की अध्यक्षता पुर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान ने की,सरपरस्ती इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने की। अताउर्रहमान ने कहा कि बरेली ज़िले के लिये बड़े ही फ़ख़्र की बात हैं मौलाना कमाल मुस्तफा अजहरी दुनियां की नम्बर वन यूनिवर्सिटी जामिया अजहर मिस्र से शैखुल हदीस की तालीम हासिल की हैं ।उनको देखकर अब और लोगों में दीनी तालीम हासिल करने का जज़्बा बढेगा। सभी को हर सेक्टर में शिक्षा प्राप्त करनी चाहिये ताकि देश तरक़्क़ी कर सकें।

इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा कि क़ामयाबी को हासिल करने के लिये तालीम हासिल करना बेहद जरूरी हैं,अपने बच्चों को तालीम हासिल ज़रूर कराये बेटी हो या बेटा समाज जब ही आगे बढ़ेगा जब शिक्षित होगा,आज हमें बड़ी खुशी हो रही है कि मौलाना कमाल मुस्तफा मिस्र से एक अहम इल्मे हदीस कर आएं हैं ज़िससे आने वाले नोजवानो को काफ़ी फ़ायदा होगा।

इस मौके पर मौलाना कमाल मुस्तफा का इस्तक़बाल फूलो के हार पहनाकर एक ट्रॉफी देकर हज सेवा कमेटी की तरफ से नवाजा गया।

विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी जामिया अजहर मिस्र से तशरीफ लाए मुनाजिर ए अहले सुन्नत हजरत अल्लामा सगीर अहमद जोखनपुरी के शहजादे हजरत मौलाना कमाल मुस्तफा अज़हरी का इस्तकबाल किया गया मौलाना कमाल मुस्तफा अजहरी 2019 में अल जामिया तूल कादरिया रिछा बरेली शरीफ से मुकम्मल करने और पहली पोजीशन हासिल करने के बाद जामिया अज़हर गए मौलाना कमाल मुस्तफा ने निजी तालीम के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड से इंटर तक प्रथम रैंक प्राप्त की है।

इस मौके पर मुल्क की तरक़्क़ी क़ामयाबी के लिये खुसूसी दुआं की गई इसके साथ कोरोना जैसी तमाम बीमारियों से लोगों को निजात मिले इसके लिये भी दुआ की गई।

विश्व प्रसिद्ध यूनिवसिर्टी जामिया अज़हर मिस्र से
तालीम हासिल कर वतन वापसी पर शैखुल हदीस की डिग्री प्राप्त करने वाले मौलाना कमाल मुस्तफा अज़हरी
जोखनपुर तहसील बहेड़ी का बरेली हज सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया हैं प्रोग्राम आवास विकास स्थित कैम्प कार्यालय बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पुर्व मंत्री अताउर्रहमान और महासचिव इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ,
हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती,पम्मी खान वारसी, मोहसिन इरशाद,शम्मू खान,पार्षद रईस अब्बासी,अहमद खान टीटू,हाजी ताहिर आमिर आशु,हाफ़िज़ फहीम अख्तर द्वारा सम्मानित किया गया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज