
बरेली। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गन्ना एवं आबकारी संजय आर भूसरेडडी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज बहेड़ी के ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार व बहेड़ी के माननीय विधायक छत्रपाल गंगवार ने बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। माननीय विधायक ने कहा कि बहेड़ी में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लग जाने से यहां से आस पास के रहने वालों लोगों को इसका लाभ मिलेगा, इस क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अपर मुख्य सचिव गन्ना एवं आबकारी को अवगत कराया कि इसी तरह मीरगंज में बन रहे ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट को जल्द ही शुरू कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, आबकारी के प्रयास से जनपद बरेली में दो ऑक्सीन उत्पादन प्लांट मिले है, इसके लिए माननीय विधायक व जिलाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी बलवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख अमरेन्द्र सिंह गोल्डी सहित चीनी मिल प्रबंधक शरत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




