
बरेली, 07 अगस्त। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अजय कुमार अग्रवाल बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी योजना) के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु बेरोजगार (जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो) से ऑनलाइन www.kviconline.gov.in/pmegp आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु विनिर्माण कार्य हेतु प्रोजेक्ट कास्ट 25 लाख रूपये तथा सेवा उद्योग हेतु प्रोजेक्ट कास्ट 10 लाख रूपये तक के आवेदन पत्र KVIB Agency पर चयन कर आवेदन कर सकते है। जिसकी हार्डकापी कार्यालय में सात दिवस के अन्दर जमा करना अनिवार्य हैं। उपरोक्त योजना में बैंकों द्वारा स्वीकृत/वितरित होने वाली इकाईयों को सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को 25 प्रतिशत मार्जिनमनी (अनुदान) व अन्य सभी आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को 35 प्रतिशत मार्जिनमनी (अनुदान) का लाभ अनुमन्य हैं। साथ ही उक्त योजना में अनुदान के अतिरिक्त उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामोद्योग सेक्टर में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित इकाईयों को तीन वर्ष तक अधिकतम 13 प्रतिशत के ब्याज का लाभ खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा अतिरिक्त दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 35 यू0/4ए रामपुर बाग, बरेली व दूरभाष नम्बर 05812567395 से सम्पर्क कर सकते हैं।




