

कमर बेग
उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना शाही के गांव सीहोर में बीते रात एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला की डेड बॉडी गन्ने के खेत में पुलिस को मिली थी। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार, दुनका पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी के साथ तमाम पुलिस का स्टाफ ने आसपास के ग्राम प्रधानों को बुलाकर डेड बॉडी की शिनाख्त कराई कराई थी । 1 दिन बीत जाने के बाद पुलिस की मेहनत के बाद जिसकी पहचान किरण पिता हर स्वरूप निवासी थाना मिलक गांव पुराना जगतपुर जिला रामपुर के रूप में हुई । पुलिस पुलिस की कड़ी पूछताछ में हत्यारे पिता ने कबूला की उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग थाना कैमरी के गांव मुझेना में एक युवक से चल रहा था जिसको लेकर परिवार के लोग नाराज थे प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी किरण की गला दबाकर हत्या कर दी ।

पुलिस ने हत्यारे पिता को हिरासत में लेकर विस्तार से जानकारी जुटा रही है।एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र के गांव सीहोर में बीती रात एक महिला का शव मिला था लेकिन रात उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अब महिला की शिनाख्त थाना मिलक गांव पुराना रामपुर के रूप में हुई है। महिला के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का प्रेमप्रसंग पड़ोस के गांव के युवक से चल रहा था। इस बात से नाराज उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और मामले पर विस्तार से पूछताछ कर रही है।




