बरेली : चुनावी रंजिश में महिला की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या  ,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के बरेली में  बुधवार की रात चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित बीडीसी मेंबर की  भाभी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई | इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ और दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल हो गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई को हिरासत में लिया है | गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है |

बरेली : चुनावी रंजिश में महिला की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या  ,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

जांनकारी के मुताबिक बरेली के थाना भुता के गाँव भंडरिया में चुनावी रंजिश में बीडीसी प्रत्याशी  मीना देवी की भाभी गीता  को गाव के ही प्रधान प्रत्याशी मुनीश गंगवार और बीडीसी प्रत्याशी योगेंद्र व अन्य लोगो ने घर मे घुसकर लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।मीना देवी के पति छतरपाल ने बताया कि पंचायत चुनाब में भंडरिया भगनापुर से उनकी  पत्नी मीना देवी बीडीसी के पद के लिये गाव के ही मुनीश के खिलाफ खड़ी हुई थी।उनकी  पत्नी मीना देवी बीडीसी का चुनाब जीत गयी थी। इसी बात को रंजिश मानते हुये मुनीश व अन्य लोग उनके  घर घुस आये और लाठी डंडों से उनके  परिवार को मारने पीटने लगे।इस हमले में  उनकी  भाभी गीता  को आरोपियों  ने इतनी बेरहमी से मारा पीटा की उनकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गयी ।पीड़ित ने यह भी बताया कि इस घटना में उसकी  पत्नी मीना के भी चोटे आई  है।  एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पंचायत चुनाब की रंजिशन दोनों पक्षों में लड़ाई हुई है जिसमे एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।थाना भुता में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज