
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर दी क्यूंकि मां ने शराब के नशे में बेटे को खाना देने से इंकार कर दिया था | इस बात से नाराज बेटे ने मां की पीट पीटकर हत्या कर दी | पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर हत्यारोपी बेटे को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली में बीती रात शराबी बेटे ने मां सुखदेई द्वारा खाना देने से इंकार करने पर हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी बेटे संजीव को मौके से गिरफ्तार कर लिया | बताया यह भी जाता है कि मृतिका का बेटा शराब का आदी है | वह शराब के नशे में अक्सर अपनी माँ सुखदेई और अन्य परिजनों से लड़ता था | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेगी गांव में बीती देररात संजीव नाम के व्यक्ति ने अपनी मां सुखदेई की हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है | वही मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | आगे कार्रवाही जारी है |




