
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। शुक्रवार को दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने चार दिन पहले स्थानीय कस्बा और शाही के दिल्ली में स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार स्मैक तस्करो की निशानदेही पर शुक्रवार को कस्बा के दो तस्करो के घर छापामारी कार्यवाही की। लेकिन तस्कर फरार होने के कारण टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।हालांकि टीम ने उनके घर में मौजूद महिलाओ से काफी देर तक पूछताछ की है।
मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले कस्बा फतेहगंज पश्चिमी और शाही निवासी दो स्मैक तस्करो को दिल्ली नारकोटिक्स की टीम ने स्मैक की डीलिंग के दौरान गिरिफ्तार करके उनसे भारी मात्रा में स्मैक की खेप बरामद की थी। नारकोटिक्स टीम को तस्करो ने पूछताछ के दौरान फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के उन तस्करो के नाम भी बताए है। जिनकी स्मैक लेकर वह दिल्ली डीलिंग करने गए थे। शुक्रवार को दिल्ली नारकोटिक्स टीम गिरफ्तार दोनो तस्करो को लेकर थाना पर आई और स्थानीय पुलिस को लेकर गिरफ्तार तस्करो की निशानदेही पर दोपहर के बाद मोहल्ला सराय और नई वस्ती निवासी दोनो तस्करो के घर छापामारी कार्यवाही की। लेकिन दोनों तस्कर फरार हो गए। फिर भी टीम के सदस्यों ने घरों में अंदर घुसकर तलाशी लेते हुए जांच पड़ताल की। महिलाओं से काफी देर तक पूछताछ करके टीम खाली हाथ वापस लौट गई।
तस्करो के आलीशान घर देखकर भौचक रह गई टीम
नारकोटिक्स टीम को फरार होने के कारण तस्कर भले ही नही मिले। लेकिन करोड़ो की लागत से बने तस्करो के आलीशन घर मे चमकती पत्थर की टायल, नौ इंची चौड़ी चौखट और उनमें लगी लाइट का चकाचौद और राजशाही विस्तर और सोफा को देखने के बाद टीम के सदस्य देखते ही रह गए।




