बदायूं : स्कूल जा रहे छात्र को चाकू मारकर घायल किया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं । छात्रों की आपसी रंजिश में दिन दहाड़े 12वीं कक्षा के छात्र को दो दबंग छात्रों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नगर के बाजार कलां मोहल्ले का रहने वाला फरमान पुत्र इरफान हरविलास इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीबन 9 बजे अपने कॉलेज जा रहा था। बदायूं-मथुरा मार्ग पर जब फरमान संतोष कुमारी स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और रंजिशन उस पर हमला कर दिया।
फरमान के सिर के पिछले हिस्से में चाकू से वार किया गया, उसके बाजूओं व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल में दाखिल कराया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर के चलते छात्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

फरमान के पिता ने इस मामले में मोहल्ला बहादुर गंज निवासी हरवंश लोधी और रोहिताश के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों का झगड़ा हो चुका है लेकिन दबंगों के दवाब की वजह से इस मामले में समझौता करवा दिया गया था।बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों का झगड़ा हो चुका है लेकिन दबंगों के दवाब की वजह से इस मामले में समझौता करवा दिया गया था। आरोपी हरवंश लोधी दबंग प्रवति का है, साथ ही एक भाजपा नेता का भतीजा है ।उसके सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर तमंचे के साथ फोटो, वीडियो भी हैं.

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment