बदायूं : शहीद भगत सिंह का किरदार कर रहे बच्चे की फांसी का फंदा लगने से मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 बदायूं : शहीद भगत सिंह का किरदार कर रहे बच्चे की फांसी का फंदा लगने से मौत

बदायूं । कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बाबट गांव में माता-पिता के खेत पर जाने के बाद गुरुवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे। कुछ बच्चों ने शहीद भगत सिंह का नाटक करना शुरू किया। इसमें 10 साल का शिवम नाम का बच्चा भगत सिंह बन कर कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी मौत हो गई। उसके शांत पड़ जाने पर घबराएं बच्चों ने शोर मचाया तो वहां ग्रामीण पहुंच गये। ग्रामीणों ने बच्चे को देखा लेकिन बच्चे ने तब तक दम तोड़ दिया था। सूचना पर माता-पिता आ गए और बिना किसी कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment