बदायूं डीएम ने फावड़ा चलाकर मजदूरों की हौसला अफजाई,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं के नदवारी गांव में जिलाधिकारी ने तालाब की अपने हाथों से फावड़ा चलाकर खुदाई कर मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। बुधवार को बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन नदवारी गांव में तालाब का निरीक्षण करने पहुंची। फिर उन्होंने मजदूरों को देखकर स्वयं हाथ में फावड़ा उठा लिया और फिर तालाब की अपने हाथों से फावड़े से खुदाई कर मजदूरों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने मजदूरों के हाल के बारे में भी जाना और उन्होंने कहा किसी भी मजदूर को कोई परेशानी है तो वह उन्हें बता सकते हैं। अब उन्हें मनरेगा के तहत मजदूरी का कार्य मिलता रहेगा और जिलाधिकारी के साथ अधीनस्थ अधिकारियों ने भी तालाब की खुदाई की।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज