
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक से ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक ड्राइवर राजेन्द्र (45) निवासी पटिया तहसील रामपुर के सिर के पीछे हिस्से में चोट मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बुद्धवार को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में ड्राइवर का शव है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा ड्राइवर का शव ट्रक में पड़ा है। ड्राइवर के सिर पर चोट है।वही ड्राइवर के जेब से कुछ रुपये के साथ ट्रक में एक हजार पेटियां भी लदी हुई मिली है। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र से एक ट्रक में शव मिला है। शव के सिर में चोट है। पुलिस मामले की जांच कर रही। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जीपीआर और सीडीआर की मदद से यह जानने की कोशिश कर रही है कि ड्राइवर खेतान डिस्टलरी रामपुर से फरीदपुर पहुंचने तक कहाँ कहाँ रुका और उसकी किससे किससे बात हुई।




