
बरेली | फतेहगंज पश्चिमी में मंगलवार तक अधिक टोल वसूलने की समस्या का समाधन करने के आश्वाशन पर पिछले दो दिन से टोल प्लाजा पर निजी बस संचालकों का चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन खत्म हो गया। दिए गए समय के मुताबिक टोल कम नही किया तब बस संचालक दोबारा धरना प्रदर्शन करेंगे।
यनियन के अध्यक्ष संटू सिंह ने बताया कि एन एच आई के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीन जिंदल ने उच्च अधिकारियों से बात करके अगले तीन दिन में मंगलवार तक टोल करके समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया है। इसलिये धरना शुक्रवार को खत्म कर दिया है। अगर आश्वाशन के मुताबिक अगर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो बस संचालक बुधवार से दुबारा बस टोल पर खड़ी करके धरना प्रदर्शन करंगे।
Author: cradmin
Post Views: 40




