
प्रांजल गुप्ता
यूपी के पीलीभीत में तीन सगी नाबालिग बहनों को गैर सम्प्रदाय के चार युवकों पर बहला युवक बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा था । पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने रविवार सुबह को तीनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जाँच कराई जा रही है | किशोरियों के कोर्ट में बयान कराये जायेंगे |
पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई
जानकारी के मितबिक पीलीभीत के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को 6 अगस्त को दिए प्रार्थना पत्र में दिया था। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि वह एक सरकारी विभाग में माली के पद पर तैनात है। उसकी तीन नाबालिग बेटियां जिनकी उम्र 17 वर्ष ,15 वर्ष ,और 13 वर्ष है उनको गैर समुदाय के कामिल, रेशु, आदिल और दानिश नाम के चार आरोपी बहला-फुसलाकर घर के सामान समेत भगा ले गए है । पुलिस नेतहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत तमाम संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया था।
पुलिस ने किशोरियों को बरेली पीलीभीत से किया बरामद
एसपी किरीट कुमार ने कोतवाली थाना पुलिस को जल्द पूरी घटना में वर्कआउट करने के दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी किरीट कुमार ने बताया है कि तीनों किशोरियों को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष तीनों के बयान कराए जाएंगे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




