
बरेली | कोरोना काल में सबसे ज्यादा मार गरीब तबके पर पड़ी है | ऐसे में दो वक्त का खाना उन्हें जुटाना मुश्किल हो रहा है | लेकिन इस बीच बरेली के युवाओं ने ऐसे लोगो के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाया है | युवा इस नेक काम के लिए या तो खुद रूपए पैसा जुटाते है या फिर सोशल मीडिया पर अपील कर पैसा जुटाते है | युवाओं की पब्लिक वेलफेयर फ़ोरम ( दी जस्टिस ) नाम की संस्था ने भूख की समस्या मिटाने के लिए एक अभियान चलाया है |

युवाओं ने इस अभियान को नाम दिया है अन्नपूर्णा | बरेली में अन्न्पूर्णा की शुरुआत १७ अप्रैल को हुई थी तबसे यह संगठन गरीब और मजदूरों को नियमित खाना खिलाने का काम कर रहा है । पब्लिक वेलफेयर फ़ोरम के युवा सदस्यों का कहना है कि जब तक कोरोना काल रहेगा तब तक वह अपनी मुहीम को जारी रखेंगे । फिलहाल में बरेली में यह अभियान राजेंद्र नगर , मॉडल टाउन , सिविल लाइंस , डेलापीर ,इत्यादि जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहा है | इस अभियान में भोजन , पानी की थैली और मास्क दिए जाते है । वही लोग इस संस्था के युवाओं से प्रभावित होकर युवाओं की तारीफ तो कर रहे है बल्कि उन्हें सहयोग भी कर रहे है |




