नाईट कर्फ्यू का पालन करा रही पुलिस पर हमला , 2 आरोपी हिरासत में

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सागर रस्तोगी

मुरादाबाद । थाना कटघर इलाके में नाइट कर्फ्यू का पालन करा रही पुलिस पर स्थानीय दबंगो ने हमला कर दिया। इस घटना में सबइंस्पेक्टर की वर्दी तक फाड़ दी गई । मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस से जबरदस्ती छुड़ा लिया । दरोगा ने अपने को घिरता देख पिस्टल तक निकालनी पड़ गई। आरोपी ने अपने घर की महिला को पुलिस के सामने करके अपना बचाव किया और फरार हो गया । काफी देर तक बीच सड़क हंगामा होता रहा । इस घटनाक्रम का किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। कटघर थाने की चौकी दस सराय इलाके में नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए चौकी पर तैनात दरोगा मयंक गोयल अपनी टीम के साथ निकले हुए थे , उसी इलाके में सड़क पर लगी भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो कुछ युवक पुलिस से उलझ गए और हाथापाई पर उतर आये ।पुलिस ने इनमे से दो युवकों को पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगी तभी हंगामा शुरू हो गया। अजीम नाम के युवक ने दरोगा की वर्दी पर लगे स्टार तक उखाड़ दिए , और अपने साथी की मदद से छूट कर भाग खड़ा हुआ। दारोगा भी आरोपी के पीछे भागे। इस बीच आरोपी युवक ने अपने घर की महिला को दरोगा के ऊपर धक्का देते हुए घर की ऊपरी मंजिल पर भाग गया । हंगामा काफी देर चलता रहा जिसके चलते मोके पर खासी भीड़ भी जमा हो गई । यह घटना वहाँ पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है , अब इस मामले में युवक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने अमित आनंद ने बताया कि कटघर क्षेत्र में लॉक डाउन के पालन करने के संबंध में एक युवक को रोका गया था ।उस व्यक्ति द्वारा पुलिस के साथ बतमीजी और मारपीट की गई और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाने पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से मिले तमाम वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर जांच जारी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज